Delhi BJP OBC Morcha दर्शन सिंह वर्मा को बनाया गया भाजपा दिल्ली प्रदेश ओं.बी.सी.मोर्चे में उपाध्यक्ष
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की अनुमति के बाद ओं.बी.सी.मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल नें मोर्चे की दिल्ली की टीम घोषित की | नवीन शाहदरा जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह वर्मा को इस टीम में भी उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है | दर्शन सिंह को जमीनी नेता माना जाता है उनकी युवाओं के साथ-साथ अन्य वर्ग में भी जबर्दस्त पकड़ है उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से यमुनापार में सन्गठन को मजबूती मिलेगी |
अपनी नियुक्ति के बाद दर्शन सिंह वर्मा नें प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाल सहित तमाम शीर्ष नेत्रत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी नेत्रत्व नें उनपर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें तथा पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगें | जारी सूची के मुताबिक लोकेश नम्बरदार,राम नरेश अहिरवाल,श्याम कुमार सैन,महेश अवाना ,मनजीत बेनीवाल,हिमांशु यादव तथा सतीश लोहिया को प्रदेश टीम में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि राम खिलाडी यादव,आकाश जेलदार तथा मोहित नागर को मोर्चे में महामंत्री नियुक्त किया गया है |



