सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

भाजपा शाहदरा जिला द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, रंगोली’ कार्यक्रम आयोजित : दीपक गाबा

2 मिनट पढ़ें
'Colors of service' under 'Seva Sankalp Abhiyan' by BJP Shahdara District
Advertisement

भाजपा शाहदरा जिला द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा के रंग, रंगोली’ कार्यक्रम आयोजित : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिला द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, ईस्ट दिल्ली कैंपस, सूरजमल विहार में ‘सेवा के रंग, रंगोली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों से आकर्षक एवं भव्य रंगोली बनाई गई, जिसके माध्यम से सेवा, समर्पण, एकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा, शाहदरा विधानसभा के विधायक संजय गोयल, जिला महामंत्री गीता शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुशील उपाध्याय,किशन भारद्वाज, कामेश आचार्य, विजय गिल्होत्रा, रमाकांत , अशोक आहूजा प्रवक्ता विनीत जैन, अमित क्वात्रा सहित अनेक जिला पदाधिकारी और मोर्चो के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, सचिन शर्मा, संजीव मदान, विकास शर्मा एवं लखन गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। शाहदरा एवं विश्वास नगर विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने अपने संबोधन में सेवा संकल्प अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संगठन की एकजुटता को मजबूत करने और समाज के बीच सेवा एवं समर्पण की भावना को बढ़ावा देने का माध्यम हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक संजय गोयल ने सामाजिक सहभागिता और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से समाज के साथ संवाद और जुड़ाव को मजबूत किया जा सकता है। फूलों से निर्मित रंगोली कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठनात्मक एकता और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *