सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महिला पार्क विकसित करने का दिल्ली नगर निगम का फैसला शानदार : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल
Advertisement

महिला पार्क विकसित करने का दिल्ली नगर निगम का फैसला शानदार : मुकेश बंसल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने दिल्ली नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की पहल करते हुए उद्यान विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं अनुकूल वातावरण में सुबह शाम सैर करने और समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसी विषय पर बात करते हुए कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि एमसीडी के 250 वार्ड में महिला पार्क विकसित करने का दिल्ली नगर निगम का फैसला शानदार है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में महिला पार्क विकसित करने के संबंध में सत्या शर्मा ने अतिरिक्त आयुक्त संजीव मित्तल एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है और उन्होंने सभी जोनों में सर्वेक्षण कराने के निर्देश दिए है ताकि ऐसे पार्कों एवं स्थानों की पहचान की जा सके जहां पर महिला पार्क विकसित किए जा सकते हैं। श्री बंसल ने बताया कि अधिकारियों को प्रत्येक वार्ड में महिला पार्क विकसित करने की संभावनाओं का आकलन करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्कों में वर्षा जल संचयन व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया गया है और इसके लिए भी प्रत्येक वार्ड के पार्कों में संभावनाओं का आकलन करने के निर्देश दिए गए है ताकि वर्षा जल का संरक्षण कर भूजल स्तर में सुधार किया जा सके। श्री बंसल ने बताया कि इसके अलावा पेड़ों की छंटाई, हरित कचरे के उचित निस्तारण और पार्कों के नियमित रखरखाव पर भी चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि स्थायी समिति अध्यक्ष ने पार्कों में बेहतर सैर ट्रैक विकसित करने और साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *