सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 19 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Women Safety Delhi: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार और पुलिस की पहल से मजबूत होगा सुरक्षा तंत्र, प्रवीण निमेष ने किया स्वागतKhukhrayan World Brotherhood: खुखरायण यूनिटों को एक मंच पर लाकर मजबूत बनाना उद्देश्य – राजीव साहनीDelhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक्शन मोड में रेखा गुप्ता सरकार, 10 दिनों में 13 हजार से ज्यादा चालानKulgam Encounter: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मस्जिद में छिपा लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ अहमद भट ढेरShambhu Rajpura Blast Case: रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा एक्शन, अमेरिका से डिपोर्ट खालिस्तान समर्थक सुरिंदर सिंह गिरफ्तारNitin Naveen: ‘राहुल गांधी भारत का अपमान कर रहे’, जालंधर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस सांसद पर हमलाSupreme Court AQI Remark: ‘पहले AQI नीचे आने दीजिए’, बेटे को दिल्ली बुलाने की पिता की मांग पर जस्टिस पारदीवाला की चुटकीBettiah Robbery: बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम में दिनदहाड़े करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाश गहने और कैश लेकर फरार

UP Panchayat Election: यूपी में टलेंगे पंचायत चुनाव, अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल 6 महीने बढ़ेगा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

UP Panchayat Election: यूपी में टलेंगे पंचायत चुनाव, अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, प्रधानों का प्रशासक कार्यकाल 6 महीने बढ़ेगा

उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव अभी कुछ समय के लिए टलने के आसार हैं। इसके लिए योगी सरकार पंचायती राज कानून में संशोधन की तैयारी में है। बुधवार 18 नवंबर को शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें ‘उत्तर प्रदेश पंचायत राज (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ पर मुहर लग सकती है।

चुनाव समय पर न हो पाने के कारण राज्य की 57,694 ग्राम पंचायतों में निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। छह महीने की यह अवधि 26 नवंबर को समाप्त हो रही है। मौजूदा कानून के तहत किसी प्रशासक की नियुक्ति अधिकतम छह महीने के लिए ही की जा सकती है, इसी वजह से कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए अध्यादेश का रास्ता अपनाया जा रहा है। साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल भी छह महीने बढ़ाने की तैयारी चल रही है।

याद रहे कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 14 अक्टूबर 2026 को राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को तीन महीने के अंदर पंचायत चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया था। अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि OBC आरक्षण आयोग की रिपोर्ट आने का इंतजार करते हुए चुनाव को अनिश्चित काल के लिए नहीं टाला जा सकता। राज्य में पिछली बार पंचायत चुनाव 2020 में हुए थे और पंचायतों का कार्यकाल मई 2026 में खत्म होना था।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट बैठक में लगभग दो दर्जन प्रस्तावों पर विचार हो सकता है। इनमें जेवर एयरपोर्ट के विस्तार के कारण विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे क्लस्टर विकास और वक्फ संपत्तियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने से संबंधित नियमावली जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को 4.19 एकड़ भूमि बिना किराए के लीज पर देने का प्रस्ताव भी बैठक में लाया जा सकता है। सेमीकंडक्टर नीति के अंतर्गत इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड को 145.71 करोड़ रुपये की सहायता और आईआईटी कानपुर के नोएडा कैंपस में डीप टेक यू-हब भवन के निर्माण के लिए 281 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी मिल सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *