सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

ओडिशा की संबलपुर हिंसा के मामले में 79 लोग गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

ओडिशा पुलिस ने संबलपुर में हनुमान जयंती समारोह के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 79 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संबलपुर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन वहां अब भी कर्फ्यू लगा है एवं इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। संबलपुर के पुलिस अधीक्षक बी गंगाधर ने बताया कि शनिवार तड़के शहर में कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा किये जाने के बाद से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। पुलिस ने कहा कि अब भी कई आरोपी फरार है।

गंगाधर ने कहा, ‘‘ 12 अप्रैल को बाइक रैली के दौरान हुए पथराव के सिलसिले में 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि 14 अप्रैल को जुलूस के दौरान हुई हिंसा एवं आगजनी को लेकर 53 अन्य को हिरासत में लिया गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अबतक जो संकेत मिले हैं, उससे लगता है कि यह सुनियोजित हिंसा थी। आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।’’पुलिस अधीक्षक ने कहा कि राज्य सरकार ने संबलपुर जिले में 17 अप्रैल पूर्वाह्न दस बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

Advertisement

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक सुनील के बंसल ने कहा कि हिंसा में लिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा उन्हें उम्मीद है कि शहर में एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी। पुलिस ने कहा कि वैसे रविवार को विद्यार्थियों तथा विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के उम्मीदवारों की खातिर निषेधाज्ञा में ढील दी गयी। इस बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार इस मामले से निपटने में ‘तुष्टिकरण की नीति’ अपना रही है। उनके आरोप पर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के विधायक अमर सत्पति ने कहा कि सरकार ने कानून के मुताबिक कदम उठाया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *