सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरी1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवाल

भरभरा कर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, देखिए हादसे का VIDEO

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली: ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, देखिए हादसे का VIDEO

राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में विजय पार्क इलाके में बिल्डिंग गिरी है. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों को फिलहाल मौके पर रवाना किया गया है.

राजधानी दिल्ली में होली के दिन एक बड़ा हादसा हुआ. भजनपुरा इलाके में एक 4 मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह भरभरा कर गिर गई. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल कैमरे से इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है. हालांकि, इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है. इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

दिल्ली के भजनपुरा में विजय पार्क इलाके में बिल्डिंग गिरी

राजधानी दिल्ली के भजनपुरा में विजय पार्क इलाके में बिल्डिंग गिरी है. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों को फिलहाल मौके पर रवाना किया गया है. बताया जा रहा है कि ग्राउंड प्लस 3 मंजिला इमारत थी. समय रहते बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर कर दिया गया था. इतना ही नहीं बिल्डिंग काफी पुरानी भी बताई जा रही है.

इससे कुछ दिन पहले दिल्ली देहात के नजफगढ़ इलाके में एक 3 मंजिला इमारत का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया था. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई थी. फायर ब्रिगेड और दिल्ली पुलिस के साथ-साथ और भी एजेंसियों की टीम पहुंची. फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *