सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

जहीर खान या आशीष नेहरा, किसे बनना चाहिए भारत का गेंदबाजी कोच? सरहद पार से आया संदेश

3 मिनट पढ़ें

जहीर खान या आशीष नेहरा, किसे बनना चाहिए भारत का गेंदबाजी कोच? सरहद पार से आया संदेश

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने गौतम गंभीर को हेड कोच बनाने की बात का समर्थन किया. इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी कोच पद के लिए भी 2 नाम दिए हैं.

भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है. हाल ही में मुख्य कोच पद के लिए गौतम गंभीर और डब्लूवी रमन का भी पहले राउंड का इंटरव्यू हुआ. हालांकि अभी इंटरव्यू का एक और राउंड बाकी है, लेकिन गंभीर का टीम इंडिया का हेड कोच बनना लगभग तय लग रहा है. यदि गंभीर कोच बन भी जाते हैं तो उन्हें कोचिंग स्टाफ भी चाहिए होगा. ऐसे में अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया है कि टीम इंडिया को गेंदबाजी कोच के लिए किस व्यक्ति का रुख करना चाहिए.

आशीष नेहरा या जहीर खान

कामरान अकमल ने कहा, “गौतम गंभीर बहुत अच्छी प्लानिंग करते हैं और क्रिकेट की अच्छी समझ रखते हैं. मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेला है और लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं. हमने साथ खाना खाया और खूब सारी बातें भी की हैं. हम अब भी बात करते हैं और अच्छे दोस्त हैं. गंभीर को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनना चाहिए और गेंदबाजी कोच की भूमिका के लिए उन्हें जहीर खान या आशीष नेहरा का रुख करना चाहिए.”

क्या नेहरा और जहीर के पास है कोचिंग का अनुभव?

कामरान अकमल ने जहीर खान और आशीष नेहरा का नाम दे तो दिया, लेकिन यह एक बड़ा सवाल होगा कि BCCI आखिर किस आधार पर उन्हें गेंदबाजी कोच के तौर पर चुने. कोचिंग के अनुभव की बात करें तो आशीष नेहरा पहली बार 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गेंदबाजी कोच के रूप में दिखे थे. वहीं साल 2022 से अब तक नेहरा, IPL में गुजरात टाइटंस फ्रैंचाइज़ी के हेड कोच बने हुए हैं. वहीं दूसरी ओर जहीर खान के पास ज्यादा कोचिंग का अनुभव नहीं है, लेकिन 2017 में उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का गेंदबाजी सलाहकार जरूर बनाया गया था.

आशीष नेहरा और जहीर खान का करियर

जहीर खान ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में 298 विकेट, वहीं 92 टेस्ट मुकाबलों में उनके नाम 311 विकेट हैं. इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 17 टी20 मैचों में इतने ही विकेट लिए हैं. दूसरी ओर आशीष नेहरा ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 120 वनडे मैचों में 157 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने 17 टेस्ट मैचों में 44 और 27 टी20 मैचों में 34 विकेट भी लिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *