सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

दिल्ली के गोविंद पुरी इलाके में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी का है आपराधिक रिकॉर्ड 

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के गोविंद पुरी इलाके में युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी का है आपराधिक रिकॉर्ड 

गोविंदपुरी में आकाश की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

दिल्ली के गोविंदपुरी (Govindpuri) इलाके में सोमवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद इतना गहरा गया कि इसमें एक युवक की जान चली गई. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मामूली विवाद के बाद मारपीट में तब्दील हो गई. इस दौरान एक पक्ष ने आकाश नाम के युवक की हत्या (Delhi Murder) कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों और मृतक आकाश का आपराधिक रिकॉर्ड है. दिल्ली पुलिस ने हत्या की घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच में जुटी है.

देश की राजधानी दिल्ली में आपराधिक वारदातों से जुड़े एक अन्य मामले में भलस्वा डेयरी थाना इलाके से हत्या का एक मामला सामने आया है. इस घटना में एक दिन शनिवार की देर शाम गर्ल फ्रेंड को लेकर दो लवर्स के बीच झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया और एक प्रेमी समेत दो युवकों की मौत हो गई. इतना ही नहीं, इस मामले में दो युवकों के घायल होने की भी सूचना है. दोनों का इलाज बाबू जगजीवन राम अस्पताल में चल रहा है.

Advertisement

हेमू और आजाद के बीच चल रहा था विवाद

भलस्वा डेयरी हिंसक घटना के मृतकों की पहचान आजाद और हिमांशु के रूप में हुई है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गर्ल फ्रेंड को लेकर विवाद आजाद और हेमू के बीच चल रहा था. आजाद वीरेंद्र का छोटा भाई था, जबकि हिमांशु, लड़की के दूसरे प्रेमी हेमू का बड़ा भाई है. दोनों पक्ष के लोग मुकुंदपुर पार्ट-2 और जनता विहार इलाके के निवासी है. बता दें कि आजाद और हेमू एक ही लड़की से प्यार करते थे. दोनों उसे अपना गर्ल फ्रेंड मानते थे और इसका दावा भी करते थे. इस बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहा है. इस मामले ने तूल उस समय पकड़ा जब आजाद ने हेमू को गर्ल फ्रेंड के सामने ही थप्पड़ मार दिया और मोबाइल छीन लिया. इस घटना के बाद से हेमू अपमानित महसूस कर रहा था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *