सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक पुलिस की हिरासत में

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

112 पर एक युवक द्वारा चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी गई सूचना से सरोजनीनगर पुलिस पूरे दिन हलकान रही। बाद में सर्विलांस सेल की मदद से देर शाम युवक को अलीगंज से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस की माने तो बह एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। यह सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। बाद में सरोजनीनगर पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से युवक को अलीगंज से खोज निकाला। युवक को सरोजनीनगर थाने पर लाकर सर्विलांस टीम और सरोजनीनगर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालाकि सरोजनीनगर इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य का कहना है कि धमकी देने वाले युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

बता दें, इसी तरह वर्ष 2015 में एक व्यक्ति ने लखनऊ से मुंबई एटीसी कार्यालय मे फ़ोन कर जानकारी दी थी कि उसने एयरपोर्ट पर चार संदिग्ध व्यक्तियों को देखा है। जो आपस में अमौसी एयरपोर्ट को उड़ाने की बात कर रहे थे. आगे उसने बताया था कि संदिग्ध व्यक्तियों के पास गोला बारूद मौजूद है। फोन करने के बाद युवक ने बिना अपना नाम बताए फोन काट दिया। यह सूचना मिलते ही लखनऊ एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को सतर्क कर दिया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी सर्च अभियान में लगाया गया। फिलहाल पुलिस को कोई भी संदेश नहीं मिला था, लेकिन कुछ अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर काफी देर तक लखनऊ एयरपोर्ट में गहमागहमी का माहौल बना रहा था।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *