सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कांग्रेस की लेटलतीफी से वर्कर हुआ हताश एवं परेशान

3 मिनट पढ़ें
कांग्रेस की लेटलतीफी से वर्कर हुआ हताश एवं परेशान

कांग्रेस की लेटलतीफी से वर्कर हुआ हताश एवं परेशान

Advertisement

कांग्रेस की लेटलतीफी से वर्कर हुआ हताश एवं परेशान
* खोने को कुछ नहीं है फिर भी लंबी इन्तजार
– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली ,लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस राजधानी दिल्ली में अपने हिस्से की मात्र तीन सीटों के लिए भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही है | इससे किसी और की नहीं बल्कि पार्टी की अपनी ही किरकिरी हो रही है | यह आलम तो तब है जब पार्टी के पास खोने को कुछ नहीं है | पिछले एक दशक से लोकसभा में दिल्ली से कांग्रेस का स्कोर जीरो है और इसी तरह से विधानसभा में भी जीरो | और यही हालात रहे तो इससे आगे बढना मुश्किल है | जहां तक संगठन का सवाल है आधे से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष अभी तक अपनी नियुक्ति का इन्तजार कर रहे हैं | समझ से परे है बिना हथियार के कांग्रेस रणभूमि में कैसे उतरेगी | कार्यकर्ता पार्टी छोड़-छोड़ कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे हैं लेकिन पार्टी की ना तो कोई नीयत है और ना ही नियति |

Advertisement

आप सोच रहे होंगे कांग्रेस पर आज इतना गुस्सा कैसे क्या करे भाई हम तो अपनी पीड़ा व्यक्त ही कर सकते है फैंसला तो पार्टी को ही करना है | पार्टी का यह हाल है लुटने पीटने के बाद भी सबक लेने को तैयार नहीं है इतना कुछ खोने के बाद भी सबकी अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग | दूसरी ओर भाजपा है जो जमीनी सन्गठन होने के बावजूद एक माह पूर्व अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी | सन्गठन की मजबूती का आलम यह है कि मेन सन्गठन के साथ साथ कम से कम एक दर्जन प्रकोष्ठ भी पार्टी नें मंडल स्तर पर बनाये हुए है जिनके पदाधिकारी खुद को मोदी समझ कर काम करते हैं | पार्टी के बड़े नेता आज भी कांग्रेस को बीस साल पहले वाली कांग्रेस समझते हैं लेकिन हकीकत में यह ख्वाब के अलावा कुछ और नहीं है | पार्टी को यदि मुकाबले में आना है तो बिना किसी देरी के अपने प्रत्याशी घोषित करने होंगें और अपनी चुनावी रणनीति को धार देनी होगी | पहले ही बहुत देर हो चुकी है और देर पार्टी के लिए आत्मघाती साबित होगी | ऐसा नहीं है कि पार्टी के पास मजबूत चेहरे नहीं है और दावेदारों की कोई लंबी चौड़ी फौज है ,गिनती के दावेदारों में से पार्टी को जातीय समीकरण साधते हुए मजबूत विकल्प चुनना होगा तभी कहीं गठ्बन्धन का फायदा मिलेगा वरना वही ढाक के तीन पात रहने वाले हैं | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *