सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

Bigg Boss 17 में एंट्री लेंगे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम Jay Soni? एक्टर ने किया खुलासा

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Bigg Boss 17 में एंट्री लेंगे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम Jay Soni? एक्टर ने किया खुलासा

जय सोनी जिन्हें हाल ही में लंबे समय से चल रहे शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था, को बिग बॉस 17 के लिए संपर्क किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर शो में जा सकते.

जय सोनी, जो ससुराल गेंदा फूल में ईशान के रूप में एक घरेलू नाम बन गए और उनके करियर को ये रिश्ता क्या कहलाता है से उन्हें एक और नया नाम मिला, बिग बॉस के 17 में नजर आ सकते हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेता ने रियलिटी शो के लिए हामी भर दी है.

 

बिग बॉस 17 में  एंट्री लेंगे ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम जय सोनी?

शो में जय एक दिलचस्प उम्मीदवार होंगे. जय कई शो का हिस्सा रहे हैं, जिनमें बा बहू और बेबी (2008), संस्कार – धरोहर अपनों की, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी (2017), और भाग बकूल भाग (2017) शामिल हैं. वह सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स (2011) में भी नजर आए थे. उन्होंने झलक दिखला जा (2012) के पांचवें सीज़न और नच बलिए (2015) के सातवें सीज़न में भी हिस्सा लिया.

Advertisement

ये सेलेब्स भी आ सकते हैं नजर

इसके अलावा जिन सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं उमें अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन हैं. अंकिता और विक्की के अलावा, उडारियां फेम ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार को भी शो के लिए फाइनल किया गया है.

ये कपल अपने डेली सोप के दौरान एक कपल होने के कारण खबरों में थे. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन उडारियां से बाहर निकलने के बाद वे कथित तौर पर अलग हो गए. प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बाद यह दूसरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी है, जो बिग बॉस के घर में बंद होने के लिए तैयार हो गई है.

बता दें कि अब तक बिग बॉस के 16 सीजन आ चुके हैं और ये सभी सीजन काफी सक्सेसफुल रहे हैं. अब फैंस ‘बिग बॉस 17’ का इंतजार कर रहे हैं. बिग ब़ॉस 17 में इस बार कौन-कौन से सेलेब्स नजर आएंगे ये जानने के लिए भी फैंस बेसब्र हो रहे हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *