सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

विपक्षी दलों को जोड़ने के लिए सोनिया गांधी की सक्रियता से मजबूती मिलेगी?

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

विपक्षी दलों को जोड़ने के लिए सोनिया गांधी की सक्रियता से मजबूती मिलेगी? सी वोटर सर्वे में हुआ ये खुलासा

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों और एनडीए की अहम बैठक होने जा रही है. इस मीटिंग को लेकर सी-वोटर ने एबीपी न्यूज़ के लिए सर्वे किया है.

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की मीटिंग हो रही है. इससे पहले इसे लेकर सी वोटर ने त्वरित सर्वे किया है.

इस सर्वे में सवाल किया गया कि क्या विपक्षी दलों को जोड़ने के लिए सोनिया गांधी की सक्रियता से विपक्ष को मिलेगी मजबूती? इस सवाल के बेहद हैरान करने वाले जवाब मिले हैं.

सर्वे में शामिल लोगों में से 51 प्रतिशत ने कहा कि हां सोनिया गांधी की सक्रियता से मजबूती मिलेगी. जबकि 39 प्रतिशत ने नहीं में जवाब दिया. 10 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिन्होंने पता नहीं कहा.

स्रोत- सी वोटर

हां-51%

नहीं-39%

Advertisement

पता नहीं-10%

कुछ साल कम सक्रिय रहीं सोनिया गांधी

दरअसल, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से सक्रिय भूमिका निभाते हुए नजर नहीं आई हैं. हालांकि, अब उन्हें एक बार फिर से एक्टिव मोड में देखा जा सकता है. सोनिया पिछले सालों उतनी दिखाई नहीं दीं, जितनी पहले दिखाई दिया करती थीं.

विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटीं सोनिया

भारत जोड़ो यात्रा हो या चुनाव प्रचार सोनिया गांधी की झलक कम ही देखने को मिली. हालांकि, उनकी सेहत भी इसका पीछे का अहम कारण रही है. लेकिन विपक्षी दलों को एकजुट करने में अब उनकी भूमिका काफी नजर आ रही है.

अब माना जा रहा है कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने नए जोश के साथ अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं. सोनिया पूरी ताकत के साथ विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *