सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

नीतीश कुमार जल्द करेंगे कैबिनेट विस्तार? बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में ये नेता हैं सबसे आगे

3 मिनट पढ़ें

नीतीश कुमार जल्द करेंगे कैबिनेट विस्तार? बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद की रेस में ये नेता हैं सबसे आगे

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 8 मंत्रियों के साथ रविवार को शपथ ली. उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद ही कहा था कि मंत्रिमंडल में और नए नाम आगे जोड़े जाएंगे.

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा एनडीए के साथ गठबंधन कर सरकार बनाने के एक दिन बाद विधानसभा अध्यक्ष (Assembly Speaker) पद और अन्य विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए जोरदार गोलबंदी शुरू हो गई है. नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे के लिए अपने नए मंत्रिमंडल की सोमवार को बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर एनडीए के घटक दलों के नेता चुप्पी साधे रहे.

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट सचिवालय सोमवार शाम तक विभागों के बंटवारे से संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है. कैबिनेट बैठक में रविवार को शपथ लेने वाले सभी आठ मंत्री शामिल हुए. नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय कुमार सिन्हा के अलावा बीजेपी के प्रेम कुमार, जेडीयू के विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और विजय कुमार चौधरी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने मंत्री के तौर पर रविवार को शपथ ली थी.

मौजूदा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव

रिकॉर्ड नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कुमार ने कहा था कि अब एनडीए को छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है. जेडीयू के शीर्ष नेता ने कहा था, ‘‘मैं पहले भी उनके साथ था. हम अलग-अलग रास्तों पर चले गए, लेकिन अब हम साथ हैं और रहेंगे. मैं जहां था, वहां वापस आ गया और अब कहीं और जाने का सवाल ही नहीं उठता.’’ इस बीच, बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ विधानसभा सचिव को अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा है. नोटिस में बीजेपी नेताओं ने वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष में विश्वास की कमी व्यक्त की है क्योंकि नई सरकार सत्ता में आ गई है. प्रस्ताव पर बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू के विधायकों ने भी हस्ताक्षर किए. विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास रहने की उम्मीद है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों की चर्चा चल रही है उनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव और अमरेंद्र प्रताप सिंह का नाम भी शामिल है.

शाहनवाज हुसैन बन सकते हैं मंत्री

बीजेपी नेताओं ने सोमवार को संकेत दिया कि अन्य जातियों, अल्पसंख्यक समूहों और महिला विधायकों को जगह देने के लिए एक या दो दिन में आगे भी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. जेडीयू के एक नेता ने बताया, ‘‘नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित चेहरों में बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, रामप्रीत पासवान, जनक राम, श्रेयशी सिंह और जेडीयू नेता सुनील कुमार सिंह, मदन सहनी, लेसी सिंह, शीला मंडल, जयंत राज अशोक चौधरी और संजय झा के नाम की चर्चा है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *