सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

बीजेपी के साथ आने से नीतीश कुमार को फायदा होगा? अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

बीजेपी के साथ आने से नीतीश कुमार को फायदा होगा? अनुराग ठाकुर ने दिया ये जवाब

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने से जंगलराज खत्म होगा और बिहार की प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा.

बिहार में हाल में हुए सत्ता परिवर्तन और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के एकबार फिर अपने पुराने सहयोगी के बीजेपी के साथ गठबंधन करने के समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने एबीपी न्यूज से बात की. बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीजेपी के साथ नीतीश कुमार के आने से बिहार को फायदा होगा और जंगलराज हटेगा और बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा.

नीतीश कुमार आखिर एनडीए में क्यों शामिल हुए?

इस सवाल पर अनुराग ठाकुर ने इस पर कहा, ”2020 का चुनाव किसने लड़ा था. जेडीयू और बीजेपी ने साथ में चुनाव लड़ा था. हमारी पार्टी की सीटें ज्यादा थीं लेकिन हमने सीएम नीतीश कुमार को बनाया. नीतीश कुमार को लगा कि आरजेडी के साथ जाने के बाद जंगलराज पनपा.” 2020 के विधानसभा चुनाव में बजेपी को 78 सीटें मिली थीं जबकि जेडीयू 45 सीटों पर जीती थी. दोनों ने मिलकर सरकार तो बनाई लेकिन अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने बीजेपी से दूरी बनाते हुए महागठबंधन के साथ सरकार बना ली थी. उधर, अनुराग ठाकुर ने यह दावा किया 2024 लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन सभी 40 सीटें अपने नाम करेगी. 2019 में एनडीए ने 39 सीटें जीती थीं.

Advertisement

इंडिया गठबंधन के भविष्य पर यह बोले अनुराग ठाकुर

इंडिया गठबंधन को लेकर भी अनुराग ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ‘इंडी’ अलायंस की नीयत में खोट है. अनुराग ने कहा, ”इंडी गठबंधन कहां है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी इनके साथ हैं? इंडी एलायंस की नीयत में खोट है. न विचार और न ही एजेंडा एक है. दीदी बंगाल में छिटक गई. बिहार में गठबंधन टूट गया. महाराष्ट्र में देखिए क्या होता है.

झारखंड में सीएम कहीं चले गए.” दरअसल, बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने का एलान किया है तो इंडिया गठबंधन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले नीतीश कुमार ही एनडीए में शामिल हो गए. इंडिया गठबंधन की सहयोगी जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन को बुधवार को ईडी ने अरेस्ट कर लिया और झारखंड में नए सीएम की घोषणा कर दी गई है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *