सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Disability Empowerment: दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार के प्रयास सराहनीय: विनोद जायसAnti-Rabies Vaccine: जानवरों के हमलों के शिकार लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता: मुकेश बंसलKarwa Chauth Mahotsav: दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर में भव्य करवा चौथ महोत्सव, महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा ध्यानChhath Puja Preparation: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी दिल्ली सरकार, सूर घाट की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश: रामनारायण दुबेFree Medical Camp: चौधरी कृष्ण पाल सिंह तोमर की याद में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, विनोद राणा ने दी जानकारीFarmers Welfare: बंसीलाल गुर्जर का अभिनंदन करने पहुंची दिल्ली प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की टीमStudent Hostel Scheme: छात्रों को होगा फायदा, ट्रिपल इंजन सरकार लगातार कर रही जनहित में काम: रोमेश चंद्र गुप्ताSpain Train Accident: स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 68 लोगों की मौत, सैकड़ों यात्री प्रभावित, पटरी से उतरकर खाई में गिरे डिब्बे, बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी

किन्नर अखाड़े की ही महामंडलेश्वर क्यों चुनी गईं? कैसे बनीं यमाई ममता नंद गिरि ? ममता कुलकर्णी ने दिया हर सवाल का जवाब

3 मिनट पढ़ें
ममता कुलकर्णी

किन्नर अखाड़े की ही महामंडलेश्वर क्यों चुनी गईं? कैसे बनीं यमाई ममता नंद गिरि ? ममता कुलकर्णी ने दिया हर सवाल का जवाब

Mamta Kulkarni: पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी 24 जनवरी, 2025 को प्रयागराज में महाकुंभ में अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू करने के बाद से सुर्खियों में छाई हुई हैं. अभिनेत्री के राज्याभिषेक समारोह के साथ उन्हें किन्नर अखाड़े में ‘महामंडलेश्वर’ बनाया गया है. उन्होंने कथित तौर पर पवित्र संगम पर पिंडदान किया है.

ममता कुलकर्णी क्यों चुनी गईं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर?
अब, ममता ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा और किन्नर अखाड़े के ‘महामंडलेश्वर’ चुने जाने के बारे में बात की.  अपने राज्याभिषेक समारोह के बाद विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों से बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, “मुझसे पूछा गया, लेकिन आज मुझे महाशक्ति ने आदेश दिया है कि मुझे ये चुनना है. आज मुझे 23 साल हो जाएंगे ध्यान और टैप करते हुए. मेरी काफी परीक्षा ली गई, हर प्रकार के प्रश्न से मैं पास हो गई, तब जाके मुझे महामंडलेश्वर उपाधि प्राप्त हुई.” महामंडलेश्वर बनाए जाने के दौरान ममता की आंखों से झर झर आंसू बह रहे थे.

किन्नर अखाड़े की ही महामंडलेश्वर क्यों चुनी गईं? कैसे बनीं यमाई ममता नंद गिरि ? ममता कुलकर्णी ने दिया हर सवाल का जवाब

 

‘महामंडलेश्वर’ बनने के बाद ममता कुलकर्णी ने बदला अपना नाम
बता दें कि किन्नर अखाड़े की ‘महामंडलेश्वर’ बनने के बाद ममता ने नया नाम ‘श्री यमाई ममता नंद गिरि’ रख लिया गै., महामंडलेश्वर दशनामी संप्रदाय के हिंदू भिक्षुओं के लिए आरक्षित एक विशेष उपाधि है. इसका मुखिया सनातन धर्म का प्रसार करता हैं. किन्नर अखाड़ा की स्थापना 2015 में हुई थी और यह ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को आध्यात्मिक क्षेत्रों में शामिल करने के लिए समर्पित है.

किन्नर अखाड़े की ही महामंडलेश्वर क्यों चुनी गईं? कैसे बनीं यमाई ममता नंद गिरि ? ममता कुलकर्णी ने दिया हर सवाल का जवाब

 

एएनआई से बातचीत में, लक्ष्मी नारायण ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर नियुक्त किए जाने के बारे में खुलकर बात की और कहा, “किन्नर अखाड़ा ममता कुलकर्णी (पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री) को महामंडलेश्वर बनाने जा रहा है. उनका नाम श्री यामाई ममता नंदगिरि रखा गया है. जैसा कि मैं यहां बात कर रहा हूं, सभी अनुष्ठान चल रहे हैं. वह किन्नर अखाड़ा और मेरे साथ पिछले डेढ़ साल से संपर्क में हैं. अगर वह चाहें तो उन्हें किसी भी भक्ति पात्र का किरदार निभाने की इजाजत है हम किसी को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने से नहीं रोकते हैं,”

ममता कुलकर्णी प्रोफेनल लाइफ
90 के दशक में ममता कुलकर्णी सबसे ज्यादा डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक थीं. करण अर्जुन, चाइना गेट, तिरंगा, आशिक आवारा, क्रांतिवीर, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, पुलिसवाला गुंडा और कई अन्य फिल्मों से ममता ने लाखों दिलों पर राज किया. हालांकि, ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी के साथ नाम जुड़ने के बाद उनका करियर आगे नहीं बढ़ सका था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *