सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

Mens T20 Team of the Year: रोहित शर्मा बने टी20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान, ऐसा रहा है हिटमैन का प्रदर्शन

2 मिनट पढ़ें
रोहित शर्मा

Mens T20 Team of the Year: रोहित शर्मा बने टी20 टीम ऑफ द ईयर के कप्तान, ऐसा रहा है हिटमैन का प्रदर्शन

Rohit Sharma: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल अपने नाम किया था. इस भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा थे. बहरहाल अब रोहित शर्मा को आईसीसी मेंस टी20 टीम ऑफ द ईयर का कप्तान चुना गया है. वहीं, इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी मेंस टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर से नवाजा गया.

रोहित शर्मा की कप्तानी में वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय टीम

पिछले साल भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का टाइटल अपने नाम किया था. इस तरह भारतीय टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीती. इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 जीता था. उस भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थे.

बतौर कप्तान लाजवाब रहे रोहित शर्मा

आंकड़े बताते हैं कि भारतीय टी20 कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के आंकड़े अविश्वसनीय रहे हैं. भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 62 टी20 मुकाबले खेले. जिसमें भारतीय टीम को रिकॉर्ड 49 मैचों में जीत मिली. हालांकि, अब रोहित शर्मा इंटरनेशनल टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. रोहित शर्मा ने भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया था.

 

वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया. पिछले साल अर्शदीप सिंह ने टी20 फॉर्मेट में गजब की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था. इस तेज गेंदबाज ने 18 टी20 मैचों में विपक्षी टीम के 36 बल्लेबाजों को आउट किया. साथ ही पिछले साल वह सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की फेहरिस्त में टॉप पर रहे. खासकर, टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अर्शदीप सिंह ने खासा प्रभावित किया था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *