सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत काम करना शुरू करे सरकार और प्रशासन : मोहिनी जीनवाल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत काम करना शुरू करे सरकार और प्रशासन : मोहिनी जीनवाल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को देशभर में पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और अतिक्रमण मुक्त रास्ते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। बेंच ने कहा कि पैदल मार्ग को मोटर वाहनों से अलग रखा जाए और दो सप्ताह में उठाए गए कदमों की जानकारी पेश की जाए। सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी किए गए निर्देशों पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल ने कहा कि पैदल चलने वाले यात्रियों के हक और उनके न्याय की आवाज को बुलंद किया है सुप्रीम कोर्ट ने। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण सिर्फ दिल्ली की एक सड़क या एक मार्ग पर नहीं बल्कि पूरी दिल्ली में, यमुना पार की सभी सड़कों पर, सभी मार्गों पर इस तरह से पसरा हुआ है कि पैदल चलने वाले यात्रियों को जगह तक नहीं मिलती। मोहिनी जीनवाल ने कहा की अतिक्रमण की वजह से पैदल चलने वालों की हालत इतनी बुरी है कि पैदल यात्रियों को ट्रैफिक के बीच में से निकल कर जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी दिक्कत की बात यह भी थी कि अतिक्रमण को हटाने के लिए ना तो सरकार कोई कार्य कर रही थी और ना ही प्रशासन, दोनों ही शांत बैठकर पैदल चलने वाले यात्रियों को परेशान होता देख रहे थे। मोहिनी जीनवाल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी किए गए निर्देशों से निश्चित ही पैदल चलने वाले यात्रियों को अब राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब जल्द से जल्द सरकार और प्रशासन को लोनी रोड, मंडोली रोड और अन्य सभी सड़कों से अतिक्रमण को हटाने के लिए तुरंत कार्य करने शुरू करने चाहिए।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *