सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

महेन्द्र यादव की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब : दीपक भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

महेन्द्र यादव की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब : दीपक भारद्वाज

नई दिल्ली (सी.पी एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के पूज्य पिता स्वर्गीय महेन्द्र यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की उक्त जानकारी देते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव दीपक भारद्वाज ने बताया इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय महेन्द्र यादव के व्यक्तित्व, उनके जीवन मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और परिवार को दिए गए संस्कारों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय महेन्द्र यादव ने अपने जीवन में जिन आदर्शों, मानवीय मूल्यों और सामाजिक प्रतिबद्धताओं को अपनाया, वही आज उनके पुत्र देवेन्द्र यादव के सार्वजनिक जीवन और संगठनात्मक कार्यशैली में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं दीपक भारद्वाज ने कहा आज के समय में, जब समाज में पारिवारिक मूल्यों का क्षरण देखने को मिलता है और अनेक लोग अपने माता-पिता के प्रति अपने दायित्वों को भूल जाते हैं, ऐसे समय में देवेन्द्र यादव अपने पूर्वजों एवं माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का जो उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। अपने पूज्य पिता की स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता की भावना को सशक्त करने का कार्य करता है। दीपक भारद्वाज ने कहा यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि माता-पिता और पूर्वजों का सम्मान हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। इसके अतिरिक्त, देवेन्द्र यादव अपने पूज्य पिता स्वर्गीय महेन्द्र यादव की स्मृति को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का कार्य भी निरंतर कर रहे हैं। वे प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। यह कार्यक्रम पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से निरंतर और बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। श्री भारद्वाज ने कहा इस पहल के माध्यम से देवेन्द्र यादव न केवल बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, मेहनत और उत्कृष्टता की भावना को भी मजबूत करने का कार्य करते हैं। एक ओर वे अपने पूर्वजों और परिवार द्वारा दिए गए संस्कारों को जीवंत रखते हैं, वहीं दूसरी ओर नई पीढ़ी के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाकर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।उनकी ये पहलें दर्शाती हैं कि राजनीति केवल जनप्रतिनिधित्व का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में मूल्यों, संस्कारों और सकारात्मक परिवर्तन को आगे बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय महेन्द्र यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा देवेन्द्र यादव एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *