सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

क्यों रतन टाटा ने की थी राहुल गांधी की तारीफ, कहा- उन्होंने खिड़की नहीं दरवाजा खोला, अब तस्वीरें हो रहीं वायरल

2 मिनट पढ़ें
तन टाटा

क्यों रतन टाटा ने की थी राहुल गांधी की तारीफ, कहा- उन्होंने खिड़की नहीं दरवाजा खोला, अब तस्वीरें हो रहीं वायरल

Ratan Tata: भारत के दिग्गज उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) को निधन हो गया था. वो 85 साल के थे. रतन टाटा ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नया रुख दिया और पूरी दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व किया.

एक अच्छे बिजनेसमैन होने के साथ-साथ रतन टाटा अपनी बात को मजबूती से रखते थे. भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें लेकर कहा था कि वो किसी भी सरकार में अपनी बात को प्रमुखता से रख सकते थे. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो राहुल गांधी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.

राहुल गांधी की तारीफ में रतन टाटा ने कही थी ये बात 

दरअसल, 2012 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. इस दौरान कश्मीर में अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी ने छात्रों से वादा किया था कि वो घाटी में निवेश को लेकर आएंगे. इसके बाद अक्टूबर 2012 में कश्मीर विश्वविद्यालय के सभागार एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम में रतन टाटा और कुमारमंगलम बिड़ला जैसे देश के कई बड़े उद्योगपति मौजूद थे.

इस दौरान कश्मीर में निवेश को बढ़ाने को लेकर राहुल गांधी के प्रयासों की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था, ” राहुल गांधी ने निवेशकों के लिए खिड़की नहीं, बल्कि एक दरवाजा खोला है.”

PM मोदी की भी कर चुके हैं तारीफ 

13 जनवरी, 2004 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान PM मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि जिस तरह से भारत प्रगति कर रहा है, नरेंद्र मोदी भारत के ताज के रत्नों में से एक होंगे. तब शायद किसी को नहीं पता था कि वो गुजरात के मुख्यमंत्री से आगे बढ़ेंगे और भारत के प्रधान मंत्री के रूप में दुनिया भर में पहचाने जायेंगे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *