सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

साउथ की फिल्में बॉलीवुड से क्यों कर रहीं अच्छा परफॉर्म? सलीम खान बोले- हीरोइन बहुत खूबसूरत दिखने वाली…

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Salim Khan Revealed The Reason Why Is Tollywood Overshadowing Bollywood  Statement Inside - Entertainment News: Amar Ujala - Salim Khan:बॉलीवुड पर  क्यों भारी पड़ रहा टॉलीवुड? सलीम खान ने किया वजह का

 

साउथ की फिल्में बॉलीवुड से क्यों कर रहीं अच्छा परफॉर्म? सलीम खान बोले- हीरोइन बहुत खूबसूरत दिखने वाली…

राइटर सलीम खान ने बॉलीवुड और साउथ फिल्मों को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि आखिर साउथ फिल्में ज्यादा अच्छा क्यों परफॉर्म कर रही हैं.

सलीम खान ने जावेद अख्तर संग मिलकर की आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. दोनों की राइटिंग ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया था. उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसा सुपरस्टार इंडस्ट्री को दिया. अब सलीम खान ने बॉलीवुड और साउथ फिल्मों को लेकर बात की है. सलीम ने बताया कि आखिर क्यों साउथ फिल्में बॉलीवुड से ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर रही हैं.

साउथ फिल्में क्यों कर रही अच्छा परफॉर्म? 

Advertisement

इंटरव्यू में सलीम खान ने कहा- उसकी वजह ये है कि हमारी फिल्मों के अंदर उनको (ऑडियंस) एक्शन बहुत अच्छा मिलता था. और हमारे पिक्चर्स के अंदर उनको डांस, गाने हीरोइन बहुत खूबसूरत दिखने वाली मिलती थीं… जैसे श्रीदेवी. आज ये हो गया है कि वो जो हम दिया करते थे हमारी हिंदी फिल्मों में वो हर पिक्चर आती है साउथ में. उसमें बहुत अच्छा एक्शन होता है. उसमें हीरोइन नई नई आती हैं. और बहुत अच्छा परफॉर्मेंस होता है. उनके गाने भी अच्छे होते हैं. सारी चीजें हमसे बेहतर हैं. अच्छा एंटरटेनमेंट मिलेगा तो जाएंगे.

सलीम-जावेद ने लिखी ये फिल्मेंं

बता दें कि सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उन्होंने जंजीर, सीता और गीता, दीवार,त्रिशूल, क्रांति और डॉन जैसी फिल्में लिखी हैं. अब दोनों एक नए प्रोजेक्ट के लिए फिर से साथ आए हैं जिसे लेकर अभी तक कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं हुई है.

इसके अलावा हाल ही में सलीम-जावेद की डॉक्यूमेंट्री एंग्री यंग मैन आई थी. इस डॉक्यूमेंट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था. डॉक्यूमेंट्री अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है. सलमान खान ने डॉक्यूमेंट्री का ग्रैंड लॉन्च किया था.

सलीम के बेटे सलमान खान की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था. अब वो सिकंदर की तैयारी कर रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *