सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

लंदन में फिर स्पॉट हुए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ ‘कॉमन मैन’ के रूप में आए नजर

3 मिनट पढ़ें

Indian cricketer Virat Kohli spotted in London like common man with wife Anushka  Sharma Watch video here | Watch: लंदन में फिर स्पॉट हुए विराट कोहली, अनुष्का  शर्मा के साथ 'कॉमन मैन'

 

लंदन में फिर स्पॉट हुए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ ‘कॉमन मैन’ के रूप में आए नजर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली लंदन में एक कॉमन मैन की तरह वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं.

विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों अपना वक्त लंदन में गुजार रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किंग कोहली बेटे अकाय के जन्म के बाद से ही लंदन में रह रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कोहली लंदन की सड़कों पर वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ दिख रहे हैं. दुनिया के मशहूर क्रिकेटर्स में शुमार किंग कोहली लंदन में ‘कॉमन मैन’ के रूप में नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोहली रोड पर वाइफ अनुष्का के साथ खड़े हुए दिख रहे हैं. इस दौरान उन्होंने साधारण लोअर और टी-शर्ट के साथ स्लीपर पहनी हुई है. इतना ही नहीं, कोहली के हाथ में मोबाइल नजर आ रहा है और वह पानी की बोतल बगल में दबाए हुए दिख रहे हैं. वहीं इस दौरान अनुष्का शर्मा की गोद में वामिका भी नजर आ रही हैं. हालांकि वामिका चेहरा नजर नहीं आ रहा है.

बहुत ज्यादा मशहूर होने के कारण विराट कोहली के लिए भारत में ऐसी साधारण जिंदगी जी पाना शायद मुमकिन नहीं है, जहां वह सड़कों पर बिना किसी सुरक्षा के निकल सकें. बता दें कि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है कि यह वीडियो कब है और लंदन में कहां का है. ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया गया है कि कोहली लंदन में स्पॉट हुए हैं.

श्रीलंका सीरीज में फ्लॉप रहे थे कोहली 

टीम इंडिया ने अगस्त की शुरुआत में श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. इस सीरीज में कोहली फ्लॉप दिखाई दिए थे. तीनों मुकाबलों में उनके बल्ले से क्रमश: 24, 14 और 20 रन निकले थे. कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद करीब एक महीना आराम करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मैदान पर उतरे थे.

बांग्लादेश सीरीज में आ सकते हैं नजर

गौरतलब है कि इन दिनों खेली जा रही दिलीप ट्रॉफी में कोहली हिस्सा नहीं ले रहे हैं. अब टीम इंडिया का अगला असाइनमेंट बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसकी शुरुआत 19 सितंबर से होगी. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली का मैदान पर दिखना लगभग तय हैं. हालांकि अभी इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान नहीं हुआ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *