सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

भोजपुरी फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का जलवा दूसरे हफ्ते भी है जारी, Pawan Singh ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!

4 मिनट पढ़ें

pawan singh movie Sooryavansham hit on box office successfully running in  cinemas | भोजपुरी फिल्म 'सूर्यवंशम' का जलवा दूसरे हफ्ते भी है जारी, Pawan  Singh की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर

 

भोजपुरी फिल्म ‘सूर्यवंशम’ का जलवा दूसरे हफ्ते भी है जारी, Pawan Singh ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!

निर्माता निशांत उज्जवल के प्रोडक्शन में बनी फिल्म सूर्यवंशम में पवन सिंह ने गर्दा उड़ा दिया. लगातार दूसरे हफ्ते फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है.

पावर स्टार पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘सूर्यवंशम’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दूसरे सप्ताह में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. निर्माता निशांत उज्जवल द्वारा निर्मित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगातार उमड़ रही है. फिल्म ने पटना के मल्टीप्लेक्स सिने पोलिस में 80 परसेंट का कलेक्शन किया है, जिसके बाद गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर के मल्टीप्लेक्स में भी फिल्म को रिलीज की गई है.

बांद्रा के गेटी ग्लेक्सी में भी फिल्म ने 70 परसेंट का कलेक्शन दर्ज किया है. यह भोजपुरी फिल्म के लिए अच्छा साइन है. यह फिल्म कई नई सेंटरों पर भी रिलीज की गई है. स्त्री 2 जैसी हिंदी फिल्मों के बावजूद सूर्यवंशम को थियेटर मिल रहा है. यह भोजपुरी सिनेमा के लिए बड़ी बात है और उन लोगों को भी गलत साबित कर दिया जो कहा करते थे कि भोजपुरी फिल्म देखने के लिए दर्शक नहीं आते.

पवन सिंह की ‘सूर्यवंशम’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर

फिल्म सूर्यवंशम को लेकर प्रोड्यूसर निशांत उज्जवल ने कहा, “सूर्यवंशम को मिल रहे जबरदस्त प्यार और समर्थन से मैं अभिभूत हूं. यह फिल्म हमारे लिए एक विशेष प्रोजेक्ट थी, और पवन सिंह की कड़ी मेहनत और टीम के समर्पण का नतीजा है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना शानदार प्रदर्शन किया है.

दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और सिनेमाघरों में उमड़ रही भीड़ देखकर हमें बेहद खुशी हो रही है. हम आशा करते हैं कि आने वाले हफ्तों में भी यह सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा.”

उन्होंने कहा कि फिल्म की दमदार कहानी, पवन सिंह की शानदार अभिनय कला और प्रभावशाली एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों को बांधकर रखा है. फिल्म समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के चलते “सूर्यवंशम” बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

सिनेमा घरों में उमड़ी भीड़ से यह साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह कम नहीं हुआ है और आने वाले दिनों में भी इसकी सफलता की रफ्तार जारी रहने की उम्मीद है.

‘सूर्यवंशम’ की स्टार कास्ट

‘सूर्यवंशम’ का निर्माण यशी फिल्म्स (अभय सिन्हा) और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है. फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल हैं, जबकि निर्देशन की कमान रजनीश मिश्रा ने संभाली है. उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है.

फिल्म में पवन सिंह के साथ आस्था सिंह, शालू सिंह, चांदनी सिंह, गोपाल जी, माया यादव, अनूप अरोरा, राम सुजान सिंह, जोया खान, और धामा वर्मा जैसे कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म के सह-निर्माता डॉ. संदीप उज्जवल और सुशांत उज्जवल हैं, और डीओपी की भूमिका देवेंद्र तिवारी ने निभाई है. एडिटिंग का काम कोमल वर्मा ने किया है.

फिल्म का संगीत रजनीश मिश्रा और एसबीआर द्वारा तैयार किया गया है, और इसके गाने प्यारेलाल यादव, विजय चौहान, रौशन सिंह विश्वास, और प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं. फिल्म के कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी, रिकी गुप्ता, और रवि पंडित ने की है. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं, और कला निर्देशन नजीर शेख ने किया है. कार्यकारी निर्माता हसन शेख और रमेश चौरसिया हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *