सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

मोतिहारी में रील्स बनाने के दौरान ट्रक ने तीन बाइक सवार को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

सीतामढी :- ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत -  Champaran Today- Local and National Latest News

 

मोतिहारी में रील्स बनाने के दौरान ट्रक ने तीन बाइक सवार को रौंदा, दो की मौके पर ही मौत

मोतिहारी के तीन युवक बाइक से राजेपुर से केसरिया जा रहे थे. साथ ही रील्स भी बना रहा थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइकसवार सभी लोग हादसे का शिकार हो गए.

मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के केसरिया-चकिया पथ के बैसखवा गांव के पास रील्स बना रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी.

पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल 

Advertisement

बताया जाता है कि एक घायल युवक ट्रक के पिछले चक्के में फंसा हुआ काफी देर तक खूब चिला रहा था और लोग वीडियो बनाने में लगे थे. किसी ने मानवता का परिचय देकर बचाने का प्रयास तक नहीं किया. सूचना पर केसरिया थाना पुलिस पहुंची, जिसके बाद ट्रक से किसी तरह घायल युवक को बाहर निकाला और केसरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल में रेफर कर दिया.

सूचना के बाद केसरिया थाना पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर ट्रक में आग लगा दी, जिससे ट्रक पूरी तरह जल कर खाक हो गया. वहीं घटना में मृतक की पहचान केसरिया थाना क्षेत्र के रंजीत कुमार (15 साल) पिता- उमेश महतो, मिठ्ठू कुमार (15 साल ) पिता प्रभु महतो और घायल अजय कुमार के रूप में की गई है.

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए तीनों युवक

जानकारी के मुताबिक तीनों युवक बाइक से राजेपुर से केसरिया जा रहे थे. साथ ही रील्स बना रहा थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक हादसा का शिकार हो गया. खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. घटना में केसरिया थानाध्यक्ष उदय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना केसरिया थाना क्षेत्र के बैशखवा गांव के समीप ट्रक और बाइक में टक्कर हुई है. इस घटना में दो युवक की मौत हुई है और एक युवक घायल हुआ है. घटना में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *