सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपये देने के लिए कहां से आएगा फंड? केजरीवाल के मंत्री ने दिया ये जवाब

3 मिनट पढ़ें

दिल्ली की महिलाओं को 1000 रुपये देने के लिए कहां से आएगा फंड? केजरीवाल के मंत्री ने दिया ये जवाब

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आज तक हमने जनता से जो वादे किए हैं वो हमने पूरे किए हैं. ये वादा भी पूरा करेंगे.

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के व्यापार दिल्ली कार्यक्रम में शिरकत की. इस दौरान गहलोत ने कहा कि केजरीवाल के शासन में जितनी आजादी डीलर्स को दी गई है उतनी आजादी पूरे देश में कहीं नहीं दी गई है. वहीं इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना समेत कई मुद्दों पर बात की.

दरअसल, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से ये पूछा गया कि दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को एक हजार रुपये देने का ऐलान किया गया है तो इसके लिए फंड कहां से आएगा. वहीं इसके जवाब में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, “जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि पानी मुफ्त करेंगे, तब भी यही सवाल पूछा गया था. लोग कह रहे थे अरविंद केजरीवाल दिल्ली को डुबो देंगे. फिर हमने कहा बिजली के बिल माफ करेंगे, 200 तक माफ, 400 पर हाफ, तब भी यही पूछा गया पैसा कहां से आएगा. जहां नीयत साफ है, वहां कोई न कोई रास्ता निकल ही जाता है.”

‘जो वादे किए वो पूरे किए’

इसके अलावा कैलाश गहलोत ने कहा, “जुमला दूसरी पार्टी का होता है, हमारा नारा है जो कहा, वो किया. आज तक जो भी वादे किए वो अच्छी तरह से निभाए हैं और निभाते रहेंगे. महिलाओं के मुफ्त ट्रैवल पर भी ऐसे ही सवाल हम पर उठ रहे थे, लेकिन इस साल भी 340 करोड़ रुपए हमने उसके लिए रखा.”

सीएम केजरीवाल को ईडी के समन पर भी दिया जवाब

वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा समन देने पर कैलाश गहलोत ने कहा, “सीएम केजरीवाल कह चुके हैं कि ये समन गैर कानूनी हैं. इस बार भी यही कहा है, लेकिन फिर भी ईडी तथ्यों को लेकर सवाल पूछना चाहती है तो वो वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उपलब्ध रहेंगे. अगर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए ईडी सवाल जवाब नहीं करना चाहती तो इसका मतलब साफ है कि उनका मकसद कुछ और है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *