सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दिल्ली में ठंड नहीं हुई बर्दाश्त तो युवक बाइक में लगा दी आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली में ठंड नहीं हुई बर्दाश्त तो युवक बाइक में लगा दी आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली के प्रह्लादपुर इलाके में गुरुवार को एक व्यक्ति ने खुद को गर्म रखने के लिए कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल में आग लगा ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है.

दिल्ली (Delhi) में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. लोग इस भीषण ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों और आग का सहारा ले रहें है. इसी बीच हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को गर्म रखने के लिए कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल में आग लगा ली. दरअसल ये मामला दिल्ली के प्रह्लादपुर (Prahladpur) इलाके का है. प्रह्लादपुर इलाके में गुरुवार को एक व्यक्ति ने खुद को गर्म रखने के लिए कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल में आग लगा ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर प्रसारित ढाई मिनट के वीडियो में किशन कुमार जीसी ब्लॉक की एक गली में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगाते हुए दिख रहा है. वीडियो में कुमार कुछ देर के लिए जलते हुए दोपहिया वाहन के सामने खड़ा हुआ भी दिख रहा है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा,”बुधवार देर रात तीन बजे कुमार ने हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को माचिस से आग लगा दी.” उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल में आग लगी देखने के बाद उसके मालिक और एक अन्य पड़ोसी अपने घर से बाहर आए और पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

पुलिस ने किया गिरफ्तार

अधिकारी ने कहा,”हमें तड़के चार बजकर 37 मिनट पर फोन आया. अग्निशमन विभाग की मदद से आग बुझा ली गई लेकिन मोटरसाइकिल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.” पुलिस ने कहा कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कुमार की पहचान की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. कुमार ने पुलिस को बताया कि उसने मोटरसाइकिल में आग लगा दी क्योंकि उसे ठंड लग रही थी. अब पुलिस यह पता लगा रही है कि उसकी मानसिक स्थिति कैसी है? क्या वह नशा करता है. कहीं उसने नशे की हालत में तो इस काम को अंजाम नहीं दिया. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *