सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

बिहार के दो-दो डिप्टी सीएम कौन सा काम करते हैं? चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने उठाया पर्दा

2 मिनट पढ़ें

बिहार के दो-दो डिप्टी सीएम कौन सा काम करते हैं? चुनावी सभा में तेजस्वी यादव ने उठाया पर्दा

खगड़िया में पहुंचे तेजस्वी यादव ने बीजेपी और सीएम नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि हम कलम बांटने का काम करते हैं नाकि तलवार बांटने का.

खगड़िया में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारे चाचा 17 महीने साथ रहे और उन 17 महीने में तेजस्वी ने उन्हीं मुख्यमंत्री के हाथ से नियुक्ति पत्र बंटवाया. जो लोग हमारे10 लाख सरकारी नौकरियों के प्रण को असंभव बताते थे, हमें नौकरियां देने का अर्थशास्त्र समझाने के लिए कहते थे. भाजपा के 2-2 उपमुख्यमंत्री बने, कोई एक काम बता दे कि दो उपमुख्यमंत्री ने बिहार में किया हो? इन्होंने एक ही काम किया दिन रात लालू यादव और मुझे गाली दे रहे हैं.

हम नफरत फैलाने का काम नहीं करते- तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे (सम्राट चौधरी) तो यहीं से गए हैं. हम मान-सम्मान देते हैं और बाद में पलट जाता है और हमें ही गाली देते हैं. सब भाई लोग ही हैं, हम नफरत फैलाने का काम नहीं करते हैं. हम कलम बांटने का काम करते हैं नाकि तलवार बांटने का.

‘3 लाख नौकरियां है अभी प्रक्रियाधीन’

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता में रहते हमारे तरफ से शुरू की गई 3 लाख नौकरियां अभी भी प्रक्रियाधीन ही है जिनकी नियुक्ति की समय सारणी हमने तय की थी. हमें क्रेडिट ना मिले इसलिए वो इधर से उधर चले गए. ये लोग तीन लाख बहाली रोके हुए हैं. बहाली तो नहीं निकली, लेकन पेपर जरूर लीक हो गया. हमलोग ने काम करके दिखाया. आईटी पॉलिसी से लेकर खेल पॉलिसी बनाई. खेलने कूदने वालों के लिए नौकरी की योजना लाए. देश के लिए मेडल लाने वाला डीएसपी भी बन सकता है. इसका प्रावधान हमलोगों ने किया है. वहीं, सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनको को हाईजैक किए हुए सब हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *