सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जगद्गुरु स्वस्ति चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी के दिल्ली आगमन पर स्वागत : मनोज जैन

2 मिनट पढ़ें
मनोज जैन

जगद्गुरु स्वस्ति चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी के दिल्ली आगमन पर स्वागत : मनोज जैन

Advertisement

जगद्गुरु स्वस्ति चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी के दिल्ली आगमन पर स्वागत : मनोज जैन

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : परम पूज्य जगद्गुरु स्वस्ति श्री चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी के दिल्ली आगमन पर सादर स्वागत किया गया | उक्त जानकारी मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन नें दी | मनोज जैन नें कहा परम सौभाग्य प्राप्त हुआ कि मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर परम पूज्य जगद्गुरु स्वस्ति श्री चारुकीर्ति पंडिताचार्य भट्टारक पट्टाचार्य महास्वामी जी का स्वागत करने का अवसर प्राप्त कर सका। उनके आगमन से दिल्ली में होने वाले भगवान श्री बाहुबली स्वामी के महामस्तकाभिषेक एवं अभिनंदन समारोह की भव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा कई गुना बढ़ गई है।

मनोज जैन नें बताया महामस्तकाभिषेक समारोह, जो 23 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक श्री दिगंबर जैन रत्नत्रय जिनमंदिर, द्वारका में आयोजित हो रहा है, एक ऐतिहासिक और दिव्य आयोजन होगा। यह कार्यक्रम केवल एक धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागरण, समाज उत्थान और धर्म प्रभावना का अनुपम संगम है।

Advertisement

मनोज जैन नें कहा पूज्य स्वामीजी के सान्निध्य में यह आयोजन और भी शुभ और मंगलमय होगा। उनका आशीर्वाद समस्त श्रद्धालुओं को आत्मशुद्धि और धर्म मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देगा। मनोज जैन नें सभी जैन समाज बंधुओं से आग्रह किया कि इस पुण्य अवसर का लाभ लें और पूज्य गुरुदेव के दिव्य प्रवचनों एवं इस महान आयोजन में सहभागी बनें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *