सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

दिल्ली-NCR का मौसम हुआ,तेज हवाओं और बारिश से दिन में ही छाया अंधेरा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

तेज हवाओं और बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम हुआ सुहाना, दिन में ही छाया अंधेरा

राजधानी दिल्ली में अगस्त और सितंबर औसत से कम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने इस माह के आखिर तक छिटपुट बारिश की संभावना जताई है. छिटपुट बारिश से AQI संतोषजनक श्रेणी में बना है.

बीते कुछ दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे दिल्ली एनसीआर के लोगों को शनिवार (23 सितंबर) को कुछ राहत मिली. शनिवार दोपहार बाद तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल घिर आये और मूसलधार बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. काले बादलों की वजह से दिन में अंधेरा घुप्प हो गया. इस दौरान इंडिया गेट सहित कई जगहों पर गाड़िया लाइट जलाकर रेंगती नजर आई.

दिल्ली स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार (22 सितंबर) और शनिवार (23 सितंबर) दिल्ली एनसीआर और आस पास के इलाकों में छिटुपट बारिश की संभावना जताई थी. शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमना 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो न्यूनतम औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्यिस अधिक है. इससे पहले कल यानि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. पिछले दिनों के मुकाबले शनिवार के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई.

Advertisement

मानसून के समाप्ती पर भी तेज बारिश के आसार कम

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, दिल्ली में मानसून लौटते समय अगस्त और सितंबर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई. सफदरजंग स्थित मानक वेधशाला के मुताबिक जून और अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई थी. इस महीने के आखिर तक यानि सितंबर के आखिर तक दिल्ली और आसपास के इलाके बारिश की संभावना बनी रहेगी. दिल्लीवासियों को बारिश के बावजूद अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. शनिवार को दिल्ली में सुबह आद्रता 115 फीसदी दर्ज किया गया, जबकि इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक 84 एक्यूआई दर्ज किया गया, जिसे एक्यूआई के मानक पैमाने ‘संतोषजनक श्रेणी’ में दर्ज किया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *