सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

दिल्ली एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हुई शुरू

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम का फिर बदला मिजाज

आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कई इलाकों में हल्की बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज हल्की बारिश की संभावना पहले ही जताई थी. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब नौ बजे मध्यम (115) श्रेणी में दर्ज किया गया.

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

Advertisement

फसलें हो रही हैं बर्बाद

वहीं दूसरी तरफ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि की वजह से दिल्ली से सटे मोदीनगर और अन्य हिस्सों में गेहूं और अन्य फसलों को काफी नुकसान हो रहा है. किसानों का कहना है कि अगले 20 दिन में गेहूं की फसल तैयार होने वाली थी लेकिन अब 3/4 गेहूं की फसल गिर चुकी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *