सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

भक्ति के मार्ग पर चलने से मिलता है आत्म शक्ति का बल : मनोज तिवारी

2 मिनट पढ़ें
मनोज तिवारी

भक्ति के मार्ग पर चलने से मिलता है आत्म शक्ति का बल : मनोज तिवारी

Advertisement

भक्ति के मार्ग पर चलने से मिलता है आत्म शक्ति का बल : मनोज तिवारी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारी पुरातन संस्कृति हमारे आदर्श जीवन की वह बुनियाद है जो हमें अपने जीवन में आत्मसात कर न सिर्फ अनुशासित बनाती है बल्कि हमें हर लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्म बल भी देती है उन्होंने कहा भक्ति के राह पर चलने से जो आत्म शक्ति का बल हमें मिलता है वह हमारे जीवन में सदाचार लाता है और जीवन के हर क्षेत्र में विजय बरण का मूल मंत्र भी साबित होता है

यह विचार व्यक्त किये सांसद मनोज तिवारी ने चौथा पुस्ता करतार नगर के सामने यमुना खादर में आयोजित लोकेशानंद महाराज की भागवत कथा में उपस्थित हजारों धर्मावलंबी क्षेत्रीय नागरिकों के समक्ष संबोधित करते हुए। मनोज तिवारी ने कहा की यमुना खादर की यह जमीन धार्मिक आयोजनों के लिए क्षेत्र का एकमात्र विकल्प बन गई है और इसको विकसित करके हम यमुना किनारे वृंदावन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है

Advertisement

उन्होंने कहा कि सहज रूप से हमारे मन में जब भक्ति भाव जाग जाता है तो वह धर्म की राह पर चलकर हमें बिना रुके बिना डिगे लक्ष्य प्राप्ति की राह आसान करता है और हमें मिलकर अपनी इस पुरातन धार्मिक संस्कृति की विरासत की रक्षा करनी चाहिए इस अवसर पर भाजपा नेता पूनम चौहान पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी जिला उपाध्यक्ष विनोद जायस पार्षद प्रमोद गुप्ता रेखा रानी मौजूद रहे मनोज तिवारी ने अपने चर्चित भजन राम के थे राम के हैं हम राम के रहेंगे को गाकर भक्ति मय वातावरण बना दिया जिस पर उपस्थित हजारों भक्तजन झूमते हुए नजर आए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *