सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

India Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

India Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायस

नई दिल्ली ( रविंद्र कुमार ) : राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे 108 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक आयोजन ‘द इंडिया बिएनाले 2026’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता विनोद जायस ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की पहल का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन दिल्ली को वैश्विक सांस्कृतिक पहचान दिलाने के साथ-साथ देश की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा। इस महोत्सव से राजधानी के पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी नई मजबूती मिलेगी। विनोद जायस ने कहा कि 4 दिसंबर 2026 से 21 मार्च 2027 तक आयोजित होने वाला यह 108 दिवसीय महोत्सव दिल्ली के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ने जा रहा है। इसमें देश-विदेश के कलाकारों, वास्तुकारों, डिजाइनरों और कला से जुड़े विशेषज्ञों की भागीदारी से राजधानी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुराना किला सहित दिल्ली के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों को इस आयोजन का हिस्सा बनाना सराहनीय कदम है। इससे दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान मिलेगी और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को और करीब से समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत, कला और परंपराओं को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी को विकास, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में काम कर रही है। इंडिया बिएनाले 2026 इसी सकारात्मक सोच और विकास की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण उदाहरण है। विनोद जायस ने कहा कि इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन से दिल्ली में विदेशी और देशी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी। इसका सीधा लाभ होटल उद्योग, परिवहन, स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, खानपान और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को मिलेगा। साथ ही युवाओं और स्थानीय कलाकारों के लिए रोजगार एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पहचान केवल देश की राजधानी के रूप में नहीं, बल्कि ऐतिहासिक विरासत, विविध सांस्कृतिक परंपराओं और आधुनिक विकास के संगम के रूप में भी है। इंडिया बिएनाले इस पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महोत्सव दिल्ली को वैश्विक कला एवं संस्कृति के प्रमुख केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *