सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 22 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्यPM Modi Gold Price: पीएम मोदी बोले- लोगों ने मेरी बात मानी, सोना कम खरीदा और पैसे बचे; बताया कैसे घटे दामAmit Shah Kashmir: अमित शाह बोले- कश्मीर घाटी में अब एक भी स्थानीय आतंकी नहीं, पुलवामा में मारा गया आखिरी लश्कर आतंकीAndhra Pradesh Car Accident: पेलुरु के पास नहर में गिरी बारातियों की कार, 4 लोगों की मौत; नवविवाहित जोड़ा बचाKurla Couple Assault: कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट: छह नाबालिग आरोपी दो हफ्ते के लिए सुधार गृह भेजे गए

Delhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi Governmen

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Pollution: प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली सरकार के प्रयासों के दिखने लगे सकारात्मक परिणाम : रोमेश चंद्र गुप्ता

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन रोमेश चंद्र गुप्ता ने सरकार के निर्णयों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए इसके नियंत्रण के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार कदम उठा रही है। सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है और पिछले वर्षों की तुलना में इस बार प्रदूषण के स्तर में कमी दर्ज होना राहत की बात है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि राजधानी में प्रदूषण केवल एक विभाग या सरकार की समस्या नहीं है, बल्कि यह आम नागरिकों के स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम सराहनीय हैं। सरकार की ओर से सड़कों की सफाई, धूल नियंत्रण, निर्माण स्थलों पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने, खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाने तथा प्रदूषण फैलाने वाले कारकों के विरुद्ध कार्रवाई जैसे विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे एक-दो दिन या कुछ अभियानों के माध्यम से पूरी तरह समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए निरंतर निगरानी, प्रभावी कार्ययोजना और सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। दिल्ली सरकार इसी दिशा में काम कर रही है और इसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं।भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार राजधानी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा प्रदूषण के विभिन्न स्रोतों पर ध्यान देते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों को केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से देखने के बजाय जनहित के नजरिये से देखना चाहिए। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे प्रदूषण नियंत्रण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। निजी वाहनों का अनावश्यक इस्तेमाल कम करें, कचरा न जलाएं, सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सामूहिक प्रयासों से दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

Advertisement

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *