सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

VVKWWV Box Office Collection Day 9: ‘सुहागरात की सीडी’ खोने का खौफ ऐसा बढ़ा कि बढ़ गई वीकेंड में कमाई

2 मिनट पढ़ें
VVKWWV Box Office Collection Day 9

VVKWWV Box Office Collection Day 9: 'सुहागरात की सीडी' खोने का खौफ ऐसा बढ़ा कि बढ़ गई वीकेंड में कमाई

Advertisement

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 9: राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रॉम कॉम फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ अपने दूसरे वीकेंड में एंट्री कर चुकी है. राजकुमार-तृप्ति की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

11 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले ही दिन 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपना बजट भी निकाल लिया है. अब फिल्म के दूसरे वीकेंड में एंट्री के साथ ही इसकी कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं फिल्म की अब तक की टोटल कमाई.

‘विक्की-विद्या’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने पहले वीकेंड में 27 करोड़ रुपये कमा लिए थे. फिल्म की 8वें दिन की कमाई 1.4 करोड़ ही रही. हालांकि, दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई के मामले में फिर से रफ्तार भरती दिख रही है. सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने शाम 6:40 बजे तक 1.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 29.66 करोड़ रुपये हो चुकी है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

 

‘जिगरा’ Vs ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का नहीं हुआ फिल्म को नुकसान

Advertisement

राजकुमार राव की फिल्म के साथ आलिया भट्ट की जिगरा भी रिलीज हुई. ऐसा माना जा रहा था कि जिगरा बिग बजट फिल्म है और इससे विक्की-विद्या को नुकसान हो सकता है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं, उलट फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला.

वहीं आलिया की जिगरा बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ का आंकड़ा छूने में भी मुश्किलों का सामना करती दिख रही है.

फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट

राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी ‘विक्की विद्या का वो वाला’ वीडियो 1997 के एरा की कहानी दिखाती है, जिसमें न्यूली वेड कपल की सुहागरात की सीडी खो जाती है. फिल्म की कहानी उसी सीडी को खोजने की मजेदार जर्नी है.

फिल्म में राजकुमार-तृप्ति के अलावा मल्लिका शेरावत, टीकू तलसानिया, विजय राज, अर्चना पूरन सिंह और मुकेश तिवारी जैसे एक्टर्स कॉमेडी का तड़का लगाते हुए दिखे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *