सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Bangladesh: बांग्लादेश में कब होंगे नई सरकार के लिए चुनाव? अंतरिम सरकार के सलाहकार ने दिया बड़ा अपडेट

2 मिनट पढ़ें
Bangladesh

Bangladesh: बांग्लादेश में कब होंगे नई सरकार के लिए चुनाव? अंतरिम सरकार के सलाहकार ने दिया बड़ा अपडेट

Advertisement

Bangladesh General Election Date: अगस्त, 2024 में पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए सियासी उठापठक और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपदस्थ किए जाने के बाद बनी अंतरिम सरकार ने देश में चुनाव कराने को लेकर संकेत दिए हैं. अंतरिम सरकार के सलाहकार डॉ असिफ नज्रूल के बयान में कहा गया, “चुनाव अगले एक साल के भीतर हो सकते हैं लेकिन इसमें कई कारक हैं. चुनाव की दिशा में सुधार और राजनीतिक समझौते जरूरी हैं. अन्य कारकों में सर्च कमिटी और चुनाव आयोग का गठन, मतदाता सूची की तैयारी आदि शामिल हैं. अगर ये सभी कारक पूरे हो जाते हैं तो चुनाव अगले साल हो सकते हैं.”

कानून, न्याय और संसदीय मामलों के मंत्रालय के मंत्री डॉ. असिफ नज्रूल ने कहा, “चुनाव बहुत महत्वपूर्ण नीति निर्णय होते हैं. इसका समय तय करना मुख्य सलाहकार की नेतृत्व में होगा. केवल उन्हीं के पास इसे घोषित करने का अधिकार है.” दरअसल, बांग्लादेश इस समय एक अस्थिर राजनीतिक स्थिति से गुजर रहा है. अगस्त के शुरूआती हफ्ते में तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था. फिलहाल वह भारत में रह रही हैं.

Advertisement

शेख हसीना को कोटा प्रणाली को खत्म करने के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था. ये विरोध प्रदर्शन एक वक्त के बाद हिंसा का रूप ले चुका था. इस उथल-पुथल के दौरान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को लक्षित करके कई हिंसक घटनाएं और अराजकता देखी गई. विरोध प्रदर्शनों और झड़पों के दौरान 600 से अधिक लोगों की मौत हुई. इसके बाद आठ अगस्त को, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मुहम्मद युनूस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई गई. वहीं अंतरिम सरकार ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना की शक्तियों का विस्तार किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *