सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Watch: नीरज चोपड़ा ने किया कोच के साथ मजेदार प्रैंक, वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल

2 मिनट पढ़ें
नीरज चोपड़ा

Watch: नीरज चोपड़ा ने किया कोच के साथ मजेदार प्रैंक, वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल

Advertisement

Neeraj Chopra Prank Video: नीरज चोपड़ा इन दिनों अपने फ्री-टाइम को खूब इंजॉय कर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो अपने कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ नजर आ रहे हैं. उन तीनों ने इंटरनेट पर चल रहे ट्रेंड ‘गिव मी माय मनी’ पर वीडियो बनाया. इस ट्रेंड में 2 या उससे ज्यादा लोगों की जरूरत होती है, जो गोला बनाकर या फिर एक कतार में खड़े होते हैं. जब भी कोई ‘गिव मी माय मनी’ बोलता है तब उसके लिए तालियां बजती हैं, लेकिन ग्रुप में से एक व्यक्ति के साथ प्रैंक हो जाता है जिसके लिए कोई ताली नहीं बजाता.

उसी तरह नीरज चोपड़ा द्वारा साझा किए गए वीडियो में खुद नीरज सबसे पहले ‘गिव मी माय मनी’ कहते हैं. उसके बाद भारतीय जेवलिन थ्रो स्टार के फिजियोथेरेपिस्ट भी उसी लाइन को दोहराते हैं. इन दोनों मौकों पर तीनों लोग तालियां बजाते हैं, मगर जब कोच क्लाउस बार्टोनिएज पूरे जुनून के साथ ‘गिव मी माय मनी’ कहते हैं तो नीरज और उनके फिजियो चुप खड़े रहते हैं. ऐसे में कोच का हैरत में पड़ने वाला रिएक्शन देख नीरज चोपड़ा और फिजियो जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

Advertisement

 

कोच से अलग हो रहे हैं नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा और उनके कोच क्लाउस बार्टोनिएज कई सालों से साथ हैं. जर्मनी से आने वाले नीरज के कोच क्लाउस बायोमैकेनिक्स में एक्सपर्ट हैं. मगर पांच साल एकसाथ काम करने के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है. कोच क्लाउस 75 साल के हो चुके हैं और परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए कोचिंग करियर को विराम देने का निर्णय लिया है. खुद भारतीय जेवलिन थ्रो स्टार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि कोच क्लाउस अब ज्यादा यात्रा नहीं करना चाहते और अब अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *