सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Nashik Bulldozer Action: नासिक में दरगाह पर बुलडोजर कार्रवाई से भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव में 15 घायल, इलाका छावनी में तब्दील

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nashik Bulldozer Action: नासिक में दरगाह पर बुलडोजर कार्रवाई से भड़की हिंसा, पुलिस पर पथराव में 15 घायल, इलाका छावनी में तब्दील

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक अवैध दरगाह को हटाने को लेकर मंगलवार देर रात भारी बवाल खड़ा हो गया। नासिक के काठे गली इलाके में नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जब बुलडोजर पहुंचा, तो बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। विरोध कर रही भीड़ ने अचानक पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे चार अधिकारियों समेत कुल 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

दरअसल, जिस धार्मिक स्थल को लेकर विवाद हुआ है, वह काठे गली में स्थित एक दरगाह है जिसे नासिक नगर निगम ने अवैध घोषित किया था। करीब 15 दिन पहले नगर निगम ने नोटिस जारी कर कहा था कि यह निर्माण अनधिकृत है और यदि निर्धारित समयसीमा में इसे हटाया नहीं गया, तो निगम स्वयं कार्रवाई करेगा। इसी क्रम में मंगलवार रात निगम और पुलिस की संयुक्त टीम दरगाह को हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी।

इससे पहले 22 फरवरी को भी नासिक के कई हिस्सों में नगर निगम ने अवैध धार्मिक स्थलों से अतिक्रमण हटाया था। यह मामला अदालत तक पहुंचा, जहां कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया कि काठे गली स्थित दरगाह पूरी तरह से अवैध है और इसे हटाया जाना चाहिए। कोर्ट के निर्देश के बाद ही नगर निगम ने इस कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया।

मगर मंगलवार रात से ही माहौल बिगड़ने लगा था। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे और देर रात भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। पथराव इतना तीव्र था कि पुलिस को पीछे हटना पड़ा। जवाब में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े और हल्का बल प्रयोग भी किया गया।

Advertisement

हिंसा के बाद प्रशासन ने इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया है। काठे गली और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। नगर निगम की टीम अब भी अतिक्रमण हटाने में जुटी है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

नासिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “हम स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे संयम बरतें और अफवाहों पर ध्यान न दें।”

वहीं प्रशासन ने इस घटना को बेहद गंभीर मानते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम बढ़ा दिए हैं। सुबह से ही क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया है और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। स्कूलों और दुकानों को फिलहाल बंद रखने का निर्देश दिया गया है।

यह मामला अब सिर्फ अतिक्रमण हटाने का नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था की गंभीर चुनौती बन गया है, जिससे निपटने के लिए प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *