Home आमने सामने Vidya Vahini Yojana: सीमित छात्राओं को नहीं बल्कि सभी छात्राओं को विद्या...

Vidya Vahini Yojana: सीमित छात्राओं को नहीं बल्कि सभी छात्राओं को विद्या वाहिनी योजना का लाभ दिया जाए : मोहिनी जीनवाल

0
5

Vidya Vahini Yojana: सीमित छात्राओं को नहीं बल्कि सभी छात्राओं को विद्या वाहिनी योजना का लाभ दिया जाए : मोहिनी जीनवाल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : राजधानी दिल्ली में छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और स्कूल तक उनकी पहुँच को आसान बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार के द्वारा विद्या वाहिनी योजना का शुभारंभ किया गया है। योजना के पहले चरण में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 3,000 से अधिक छात्राओं को निशुल्क साइकिलें वितरित की है। इसी विषय पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद मोहिनी जीनवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार की यह योजना लाभकारी कम और छात्राओं में हीनता की भावना लाने वाली ज्यादा है। मोहिनी जीनवाल ने कहा कि जैसे नौवीं की कक्षा की छात्राएं है वैसे ही अन्य कक्षा की छात्राएं भी है तो फिर दिल्ली सरकार के द्वारा इस योजना का लाभ सिर्फ नौवीं कक्षा की छात्राओं तक ही सीमित क्यों है?
क्या दिल्ली सरकार अब अपनी योजनाओं का लाभ पाने वालों को भी चुनेगी?उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की इस योजना का लाभ किसी को भी समझ नहीं आ रहा क्योंकि असलियत में दिल्ली सरकार ने यह योजना किसी के लाभ के लिए नहीं बल्कि अपने किसी निजी स्वार्थ के लिए शुरू की है। मोहिनी जीनवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाने वाली भाजपा को मैं यह बताना चाहूंगी कि आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में कभी भी ऐसी योजना नहीं बनाई जिससे छात्राओं में एक दूसरे को लेकर यह भावना आए कि कोई किसी से कम है या ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना को लागू करते वक्त सरकार को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उस योजना का लाभ हर एक जरूरतमंद तक पहुंचे ना कि सिर्फ कुछ चुनिंदा तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here