सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पार्षद रेखा रानी को चूना लगाना चाहते थे शातिर 

2 मिनट पढ़ें
Vicious wanted to cheat Councilor Rekha Rani

Vicious wanted to cheat Councilor Rekha Rani

Advertisement

पार्षद रेखा रानी को चूना लगाना चाहते थे शातिर 
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : भजनपुरा वार्ड से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद के साथ उनकी सूज भूझ से हादसा होते -होते बच गया | रेखा रानी नेंइस बाबत पुलिस में शिकायत की है | रेखा रानी नें शिकायत की है शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपनी गाडी से मीटिंग के लिए वरुणालय जा रही थी। अगली सीट पर उनके पति बिजेन्द्र कुमार बैठे हुए थे, मै अपने बैग और फाइले लेकर कार की पिछली सीट पर बैठी थी और ड्राइवर कार चला रहा था। पुस्ता रोड पर उस्मानपुर दूसरा पुस्ता पार करते ही एक मोटरसाइकिल सवार ने कार के नजदीक आकर इशारा किया कि कार से ऑयल लीक हो रहा है। ड्राइवर ने कार साइड मे लगाकर देखा कि बोनट के आगे ऑयल नजर आ रहा है। तभी अचानक कार के अंदर हमारी आंखो मे तेज जलन होने लगी हम दोनो भी कार से बाहर निकल गए।

पीछे दो बाइकसवार भी रुक गए। जो शायद लूटपाट की फिराक मे थे। तब हमने उनकी तरफ ध्यान नही दिया। हमे लगा कार मे कुछ खराबी आ गई है। रेखा रानी नें लिखा है हमने बेटे को फोन करके घर से दूसरी गाडी मंगवाकर मीटिंग मे चले गए क्योकि मीटिंग के लिए देर हो रही थी। कार को चेक कराने के लिए सर्विस सेंटर भेज दिया। कार सर्विस वालो ने जांच के बाद बताया कि कार मे कोई खराबी नही है बल्कि ऑयल चलती कार मे बाहर से डाला गया है, ये तो लूटपाट वाले गिरोह की हरकत है।

Advertisement

दिन दहाड़े भीडभाड वाली रोड पर इस तरह की वारदात ने मन मे गंभीर डर पैदा कर दिया है। अक्सर मैं अकेले ही पार्टी की मीटिंग्स और जनता के बीच मेंजाती हूं। इस बात की भी जांच की जाए कि यह किसी विरोधी पार्टी या किसी अन्य व्यक्ति की मेरे खिलाफ कोई साज़िश तो नही है। मुझे डर है कि कही यहकिसी साजिश के तहत ना किया गया हो। इसलिए आपसे निवेदन है कि इस घटना की जांच कराकर अपराधियो पर सख्त कार्रवाई करे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *