सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Kaushambi: कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से 5 महिलाओं की मौत, 4 घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Kaushambi: कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से 5 महिलाओं की मौत, 4 घायल

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी का टीला ढहने से 5 महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई, जिनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग तालाब किनारे मिट्टी खोदने गए थे, तभी टीला ढह गया और वे मलबे में दब गए।

ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक 5 महिलाओं की मौत हो चुकी थी। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। डीएम ने घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा के तहत आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। यह घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव की है।

Advertisement

हादसा कैसे हुआ:
टीकरडीह गांव की महिलाएं सुबह करीब 7:30 बजे घर की पुताई के लिए तालाब से मिट्टी खोद रही थीं। मिट्टी खोदते समय वे गहरे गड्ढे में चली गईं और अचानक टीला ढह गया, जिससे मलबे में दबने से उनकी हालत गंभीर हो गई। हादसा देखकर बच्चे चीखते-चिल्लाते गांव की तरफ भागे और ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया और रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने संगीता, ममता, कछरही, सुमन और खुशी को मृत घोषित कर दिया। उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, सपना, सुग्गन और मैना देवी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का बुरा हाल है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को कृषक दुर्घटना योजना के तहत पूरी सहायता दी जाएगी और घायलों का इलाज सरकारी योजनाओं से किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *