Home राज्यनामा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, छात्रनेता पर हमले के बाद गाड़ियों में...

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, छात्रनेता पर हमले के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी

0
187

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र नेता और गार्डों के बीच जबरन कैंपस परिसर में दाखिल होने को लेकर विवाद हो गया। इतने में किसी गार्ड ने फायरिंग कर दी। गार्ड की इस फायरिंग से छात्रों आक्रोशित हो गए और विश्वविद्यालय परिसर में बवाल कर दिया। विश्वविद्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को तोड़ डाला। इतना ही नहीं दो बाइकों को भी आग के हवाले करने के साथ छात्रों ने पथराव भी किया। विश्वविद्यालय में हो रहे इस बवाल की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्र गार्डों पर कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। छात्रों का आरोप है कि पूर्व छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विवेकानंद पाठक एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। यूपी कांग्रेस सदस्य भी हैं। वर्तमान में यूपी कांग्रेस के महासचिव हैं। उन्हें अमेठी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इलाहाबाद विवि में छात्र नेता रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि कैंपस में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने गोलियां चलाईं। इस घटना से छात्र आक्रोशित हो गए और आगजनी के साथ तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। सभी छात्रावासों से छात्र विश्वविद्यालय परिसर में उमड़े और पत्थरबाजी भी की। उधर, हंगामे की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल विश्वविद्याल पहुंचा और स्थिति को संभालने में जुटा। मामले को लेकर हुए तनाव की गंभीरता को देखते मौके पर पुलिस कमिश्नर रमेश शर्मा और अन्य अधिकारी पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here