सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Saint Marks School Annual Function: सैन्ट मार्कस स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सवShyam Sundar Aggarwal Statement: बोर्ड लगाने के आदेश के बावजूद अधिकांश निर्माण स्थलों पर बोर्ड गायब : श्याम सुन्दर अग्रवालDelhi Women Safety: महिलाओं के प्रति लगातार राजधानी में बढ़ रहे हैं अपराध : हाजी जरीफMayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गई

अमृतसर के BSF मुख्‍यालय में जवान ने की फायरिंग, 5 जवानों की मौत, कई घायल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल यानि BSF मुख्यालय के मेस में आज एक जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में BSF के चार जवानों के शहीद होने की बात सामने आ रही है। वहीं, 10 से 12 जवानों को गोलियां लगने की खबर है जिसमे से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद फायर करने वाले जवान ने खुद को भी गोली मार ली, जिसके बाद उसे गंभीर हालात में अस्पताल भर्ती भी कराया गया। लेकिन गोली चलाने वाले जवान की मौत हो गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, बीएसएफ के कॉन्स्टेबल सुतप्पा ने गुस्से में आकर ये फायरिंग की है। सुतप्पा महाराष्ट्र का रहने वाला है। कहा रहा है कि ज्यादा ड्यूटी लगने की वजह से ये जवान परेशान था। इसको लेकर उसकी एक अधिकारी से बीते दिन बहस भी हुई थी। जसिके बाद उसने आज सुबह उसने अपनी रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद मेस में चारों तरफ भगदड़ मच गई और कई जवान घायल हो गए। इसके बाद मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई। बाकी जवानों को अस्पताल ले जाया गया। जहा 2 जवान समते गोली चलाने वाला आरोपी जवान ने भी दम तोड़ दिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *