सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा ‘रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या गंभीर, इसका समाधान जरूरी’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा ‘रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या गंभीर, इसका समाधान जरूरी’

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि रोहिंग्या की समस्या किसी से छिपी नहीं है,इस समय कई जगह पर पहचान हुई और कई लोगों के पास एड्रेस प्रूफ नहीं था इसलिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने जो समान नागरिक संहिता की बात कही है वो बिल्कुल ठीक है और इसके लिए हाई पावर कमेटी का गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने भी इसे स्वीकार कर लिया है और अन्य राज्य के सरकारों ने भी इस पर सहमति जताई है क्योंकि ये समस्या अकेले उत्तराखंड का नहीं है बल्कि कई जगहों की समस्या है।

रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार के रखाइन राज्य व बांग्लादेश के चटगांव क्षेत्र के निवासी हैं। यह मूल रूप से सुन्नी मुसलमान होते हैं। म्यांमार में विवाद होने के बाद यह थाईलैंड, भारत व बांग्लादेश आदि देशों में शरणार्थी व घुसपैठ कर रहे हैं। भारत में इनकी संख्या करीब 40 से 50 हजार है। इनमें से 16,500 यूएनएचसीआर United Nations High Commissioner for Refugees (UNHCR) से पंजीकृत हैं। बाकि अवैध रूप से रह रहे हैं।

Advertisement

देश के कई राज्यों में अवैध घुसपैठ कर इनके रहने की सूचना है। यह जम्मू कश्मीर से साउथ के राज्यों में रह रहे हैं। हाल ही में कई राज्यों की पुलिस ने इन्हें मानव तस्करी, नशे की तस्करी आदि अपराधों में लिप्त होने की भी सूचनाएं मिली हैं। ऐसे में उत्तराखंड पुलिस को इनके घुसपैठ की सूचना पर चौकन्ना हो गई है।

एसएसपी पंकज भट्ट ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान को लेकर जिले में सत्यापन शुरू करा दिया है। इनकी मौजूदगी मिली तो अगला कदम जल्द बढ़ाया जाएगा। फिलहाल जांच चल रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *