सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बदलते समीकरण के तहत वीरेंद्र सचदेवा पड़पड़ गंज से लड़ सकते हैं चुनाव

3 मिनट पढ़ें
वीरेंद्र सचदेवा

बदलते समीकरण के तहत वीरेंद्र सचदेवा पड़पड़ गंज से लड़ सकते हैं चुनाव

Advertisement

बदलते समीकरण के तहत वीरेंद्र सचदेवा पड़पड़ गंज से लड़ सकते हैं चुनाव

* ओझा के आने के बाद बदले सियासी समीकरण

– अश्वनी भारद्वाज –

Advertisement

नई दिल्ली ,कभी कृष्णा नगर कभी विश्वास नगर तो कभी कस्तूरबा नगर से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के लिए नये अवसर सामने आ गए है और वह भी वहां जहां उनका स्थायी निवास है ,पार्टी नेत्रत्व और दूसरे बड़े नेता भी यही चाहते थे वीरेंद्र सचदेवा को अपने खुद के निर्वाचन क्षेत्र पड़पड़ गंज से ही दावा पेश करना चाहिए | लेकिन मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज के सामने लड़ने से वीरेंद्र बचना चाहते थे | हालांकि मनीष पिछले चुनाव में ही कमजोर कड़ी साबित हो गए थे और शायद इसीलिए उन्होंने अपना निर्वाचन क्षेत्र बदल लिया है | हमें अच्छे से याद है पूर्व सांसद गौतम गंभीर नें विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कहा था मनीष तुम 25 का चुनाव पड़पड़ गंज से नहीं लड़ पाओगे और लड़ोगे तो हारोगे |

आपको याद दिला दें पिछला चुनाव मनीष सिसोदिया मुश्किल से गिनती के अंतिम चक्र में थोड़े अन्तराल से ही जीत पाए थे | मनीष अब अगली जंग लड़ने जंगपुरा के लिए कूच कर चुके है और आप पार्टी नें पड़पड़ गंज से अवध ओझा को मैदान में उतर दिया है | अवध ओझा को मनीष से भी हल्का माना जा रहा है वहीं कांग्रेस की तरफ से जमीनी नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी का यहाँ से चुनाव लड़ना लगभग तय है जो मजबूती से चुनाव लड़ेगें, ऐसे में वीरेंद्र सचदेवा को अपनी भी मजबूती दिखने लगी है दूसरे उनपर ईलाका छोड़ने का आरोप भी नहीं लगेगा | लिहाजा माना जा रहा है बदले हालत में वीरेंद्र सचदेवा को अब अपना क्षेत्र पड़पड़ गंज ही ज्यादा सूट करेगा | और शायद यह भांप उनके समर्थक वीरेंद्र सचदेवा के समर्थन में खुलकर चर्चा करने लगे है | जहां तक अन्य दावेदारों का सवाल है रवि नेगी हो,या विनोद बछेती ,बिजेंद्र धामा हो या कोई अन्य अब सभी वीरेन्द्र सचदेवा की एंट्री के इन्तजार में जुट जायेगें इस सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता | वीरेन्द्र सचदेवा अपने लम्बे कैरियर में सन्गठन के तो कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं लेकिन अभी तक चुनावी समर से उनका नाता नहीं पड़ा है लेकिन इस बार सब कुछ ठीक रहा तो वे चुनाव लड़ सकते हैं और वो भी अपने खुद के क्षेत्र से | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *