सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

उमा भारती ने फिर दिखाए तेवर, ओरछा में शराब की दुकान पर फेंका गोबर

2 मिनट पढ़ें
उमा भारती ने फिर दिखाए तेवर, ओरछा में शराब की दुकान पर फेंका गोबर

उमा भारती ने फिर दिखाए तेवर, ओरछा में शराब की दुकान पर फेंका गोबर

Advertisement

 

भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने एक बार फिर तेवर दिखाए और शराबबंदी अभियान को लेकर कानून अपने हाथ में लिया. दरअसल उमा भारती ने आज झांसी से टीकमगढ़ आते समय ओरछा में एक शराब की दुकान पर विरोधस्वरूप गोबर फेंका. इससे पहले भी उमा भारती ने भोपाल में एक शराब की दुकान पर पत्थर फेंका था. गौरतलब है कि उमा भारती राज्य में शराबबंदी की मांग कर चुकी हैं और शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाने की भी बात कह चुकी हैं।

Advertisement

गोबर फेंकने को घटना का जिक्र अपने ट्विटर अकाउंट पर भी किया ट्वीट

अब गाहे-बगाहे वह अपना विरोध इसी तरह प्रकट करती रहती हैं उमा भारती ने शराब की दुकान पर गोबर फेंकने को घटना का जिक्र अपने ट्विटर अकाउंट पर भी किया. ट्वीट में उमा भारती ने लिखा कि “ओरछा में प्रमुख प्रवेश द्वार पर स्थित यह दुकान इस जगह के लिए स्वीकृत ही नहीं है. यह किसी दूर गांव के लिए स्वीकृत है लेकिन खुली ओरछा के मुहाने पर है. इस बारे में जनता ने एवं हमारे संगठन के लोगों ने लगातार धरना प्रदर्शन किए.” आपको बता दें कि लंबे समय से उमा भारती राज्य में शराबबंदी की मांग कर रही है हालांकि बीते दिनों ही सरकार ने राज्य में नई शराब नीति लागू कर दी है. उमा भारती ने इस नई शराब नीति का भी विरोध किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *