Home Breaking News उत्तराखंड के सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्रा...

उत्तराखंड के सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, छात्रा समेत दो की मौत

0
264

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक भयानक हादसा हुआ है। स्कूल बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में 30 से ज्यादा छात्राएं घायल हुईं हैं, जबकि दो की मौत भी हो गई है। बाल दिवस के मौके पर नानकमत्ता घूम कर वापस लौटते वक्त यह दर्दनाक हादसा हुआ है। बस में करीब 50 बच्चे सवार बता जा रहे हैं। कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को अपने वाहनों से अस्पताल में पहुंचया। मौके पर अफरा तफरी मची हुई है। बताया जा रहा है कि नानकमत्ता से लौटते समय बस की एक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस सड़क पर पलट गई। इस दौरान बस में सवार छात्रा ज्योत्सना निवासी वार्ड नंबर 2 आजाद नगर सुभाष कॉलोनी किच्छा और शिक्षिका लता गंगवार की मौत हो गई। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बस में सात शिक्षक समेत 58 लोग सवार थे। इस दौरान हादसे में करीब 20 से 25 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कई बच्चों और स्टाफ को हल्की चोटे आई हैं।  उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, नयागांव भट्टे में वेदराम स्कूल, किच्छा की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में 2 लोगों के निधन एवं कई छात्राओं के घायल होने की अत्यंत पीड़ादायक सूचना मिली है। प्रशासन द्वारा सभी घायलों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है।’ सीएम धामी ने मृतकों के परिवार को दो लाख रूपये की सहायता राशि देने के साथ ही सभी घायलों का सरकार की ओर से निशुल्क इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच कें भी निर्देश दिये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here