सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

केरल में 2 महिलाओं की बलि से मची सनसनी, पुलिस को शव खाए जाने का शक

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक घर के अंदर दो महिलाओं के क्षत-विक्षत शव मिले हैं। आशंका है कि काले जादू के शक में ये हत्याएं की गई हैं। उन्हें इस घर में दफना दिया गया था। इन महिलाओं को दोस्ती झांसा देकर अपहृत किया और फिर बलि दे डाली। इस मामले में पुलिस ने आज चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस ने बताया कि बलि देने वाले डॉक्टर दंपती ने 2 महिलाओं को बांधकर पहले टॉर्चर किया। एक लाश के 56 टुकड़े किए। हालांकि शव खाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सबूत इस ओर भी इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दोनों महिलाओं की छाती भी काट दी थी। केरल में 2 महिलाओं की नरबलि का मामला 11 अक्टूबर को सामने आया। घटना 27 सितंबर की है। केरल के त्रिरुवल्ला में अंधविश्वास के चलते डॉक्टर भगावल सिंह और उसकी पत्नी लैला ने 2 महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिर दोनों शवों के टुकड़े करके उन्हें दफना दिया। आरोपियों को भरोसा था कि ऐसा करने से उनके घर में धन-वैभव आने लगेगा। इस काम में एक तांत्रिक मोहम्मद शफी ने उनकी मदद की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कल गिरफ्तार किया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि मानसिक बीमार लोग ही इस तरह के अपराध कर सकते हैं। काला जादू और जादू टोना सभ्य समाज के लिए खतरा हैं। कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने बताया कि हमने शफी से पहले पूछताछ की थी, लेकिन उसमें कोई सुराग नहीं मिला। वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही हम घटनास्थल तक पहुंचे। शफी ही मुख्य साजिशकर्ता व आरोपी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कल गिरफ्तार किया था। आरोपी दंपती व एजेंट शफी ने तंत्र-मंत्र की सिद्धि कर पैसा व शोहरत पाने के चक्कर में वारदात की। पुलिस के अनुसार शफी ही दोनों महिलाओं को लालच देकर आरोपी के घर ले गया था, जहां उनकी बलि देने के बाद उन्हें दफना दिया गया। आरोपी भगवंत सिंह और उसकी पत्नी ने पूछताछ में कबूल किया कि उन्होंने मृत महिलाओं का मांस भी खाया। जांच के दौरान दोनों लापता महिलाओं के फोन एजेंट मोहम्मद शफी के पास पाए गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो अपहरण व बलि देने का मामला सामने आया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *