सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माDelhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायल

दिल्ली में बोर्ड परीक्षा के बाद दो समूहों के बीच हाथापाई, 6 लड़कों को पकड़ा गया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली: छात्रों के दो समूहों के बीच हाथापाई, 6 लड़कों को पकड़ा गया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दोपहर करीब ढाई बजे करावल नगर के एक सरकारी स्कूल के छात्रों और खजूरी खास के एक स्कूल के छात्रों के बीच झगड़ा हो गया.

स्कूल के पांच छात्रों को मार-पीट में आई चोटें

उत्तर पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में अलग-अलग स्कूलों के छात्रों के दो समूहों के बीच हाथापाई की खबर है. इसके बाद 6 लड़कों को पकड़ा गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि करावल नगर के एक स्कूल के पांच छात्रों को मार-पीट में चोटें आईं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि घायल लड़कों पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी खजूरी खास के एक स्कूल के हैं. पुलिस के मुताबिक, उन्हें सोमवार दोपहर करीब 3.10 बजे दयालपुर के एक सरकारी स्कूल के पास छात्रों के बीच हाथापाई की सूचना मिली. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि दोपहर करीब ढाई बजे करावल नगर के एक सरकारी स्कूल के छात्रों और खजूरी खास के एक स्कूल के छात्रों के बीच झगड़ा हो गया.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज की मदद से लड़कों की गई पहचान

अधिकारी ने बताया कि घायल छात्रों ने पुलिस को बताया कि वे स्कूल में परीक्षा देने के बाद अपने-अपने घर जा रहे थे और स्कूल के बाहर इंतजार कर रहे छात्रों के एक समूह ने उन पर हमला किया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमले में शामिल छह लड़कों की पहचान की गई। उन्हें पकड़ लिया गया और अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू बरामद कर लिए गए.

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने बताया कि जब पूछताछ की गई तो एक आरोपी लड़के ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले जब वह दयालपुर बस स्टैंड के पास मोटरसाइकिल से जा रहा था, तो कुछ छात्रों ने उसे रोक लिया. उन्होंने उससे स्कूल के पास मोटरसाइकिल चलाने के कारण के बारे में पूछा. जब उसने विरोध किया तो लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी.

पुलिस के अनुसार आरोपी लड़के ने बताया कि उसे प्राथमिक उपचार के लिए जय प्रकाश अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसने अपने दोस्तों को बुलाया और बदला लेने के लिए दूसरे स्कूल के छात्रों के साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि घटना के बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और छह छात्रों को पकड़ा गया है. उन्होंने बताया कि आगे जांच जारी है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *