सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

बिहार के चंपारण में हमसफर एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार से रेल हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां हमसफर एक्सप्रेस के दो से तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। बताया जा रहा है कि कटिहार से दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस की तीन बोगी पटरी से उतर गई। घटना आज हरि नगर रेलवे स्टेशन के पास हुई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे की ओर से राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा समस्तीपुर मंडल के पनियहवा-नरकटियागंज रेलखंड के बीच शनिवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। दिल्ली से कटिहार जा रही 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन का एस-1 और एस-2 कोच पटरी से उतर गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेन रुक गई, इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन ट्रेन में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। रक्सौल और नरकटियागंज से दुर्घटना राहत यान मौके पर बुलाया गया। ट्रैक को क्लियर करने की कवायद जारी है। चंपारण हमसफर ट्रेन में सवार यात्रियों और उनके परिजन की सुविधा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्री नीचे दिए गए नंबरों पर कॉल कर मदद और जानकारी ले सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर-

Advertisement

हरिनगर – 7979789404
नरकटियागंज – 7206936798
समस्तीपुर – 9771428963

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *