सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

होली के बाद दिल्ली में बन सकती है ट्रिपल इंजन की सरकार

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली

होली के बाद दिल्ली में बन सकती है ट्रिपल इंजन की सरकार

Advertisement

होली के बाद दिल्ली में बन सकती है ट्रिपल इंजन की सरकार

* नये सत्र में ही होगा सत्ता परिवर्तन

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली, ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है हमने भी सुना है आपने भी सुना होगा | 27 साल की लंबी इन्तजार के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राजधानी दिल्ली भी डबल इंजन सरकार की जमात में शामिल हो गई है | इसके साथ ही अब दिल्ली नगर निगम में भी अगले सत्र में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय हो गया है | यानी दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की सम्भावनाएं प्रबल हो गई है | वैसे तो गणित भाजपा के पक्ष में बनता ही जा रहा है और यदि थोड़ी बहुत कमी पेशी भी रह गई तो भाजपा प्रबन्धन इस काम में जुट चुका है | वैसे तो भाजपा प्रबन्धन शुरू होने जा रहे निगम के बजट सत्र में ही आप पार्टी को आईना दिखाने के मूड में है लेकिन शपथ ग्रहण से पूर्व भाजपा आवाम को यह मैसेज नहीं देना चाहती कि निगम की सत्ता के लिये भाजपा इतनी ज्यादा उतावली है |

Advertisement

अब आप सोच रहे होंगे बजट सत्र में भाजपा क्या करिश्मा दिखा सकती है तो आपको बता दें यदि बजट सत्र के दौरान मत विभाजन के हालात बनते हैं तो भाजपा अपने पत्ते खोल सकती है लेकिन महापौर चुनाव का इन्तजार पार्टी करना चाहेगी जिस तरह चंडीगढ़ में पासा पलटा था दिल्ली में पलटने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता | आपको याद दिला दें पिछले महापौर के चुनाव में आप पार्टी बड़ी मुश्किल से मात्र तीन मतों के अन्तराल से ही सत्ता बचाने में कामयाब हुई थी | लेकिन उसके बाद से पार्टी के करीब आधा दर्जन पार्षद पाला बदल भाजपा में शामिल हो चुके हैं और करीब बीस पार्षद और भाजपा के सम्पर्क में बताये जाते हैं लेकिन भाजपा अभी उन्हें हरी झंडी देने के मूड में नहीं है क्योंकि सरकार गठन के बाद करीब एक दर्जन भाजपा विधायक निगम में ,नोमिनेट होने है और भाजपा अपने बल पर ही निगम की सत्ता का आंकड़ा छू लेगी | वहीं भाजपा के आठ निगम पार्षद विधायक चुने गए हैं तो आप पार्टी के भी तीन पार्षद विधायक बन गए हैं ऐसे में सत्ता संतुलन भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा है और यदि कुछ कमी पेशी भी पड़ी तो सीधे रास्ते से भाजपा उसे आसानी से पूरा कर लेगी इसमें कोई दिस दैट नहीं है |

अब तो आप समझ ही गए होंगे दिल्ली ट्रिपल इंजन की सरकार की ओर बढ़ चुकी है जिसकी औपचारिक शुरुवात आगामी मेयर के चुनाव में ही होने की सम्भावना है | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *