Home राज्यनामा लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन, मदुरै स्टेशन पर लग गई...

लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन, मदुरै स्टेशन पर लग गई आग, अब तक 10 लोगों की मौत

0
116

तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण हादसा हुआ है। रेलवे स्टेशन के पास खड़ी एक ट्रेन के डिब्बों में आग लग गई। जानकारी के अनुसार, इस आग में झुलसकर 10 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन लखनऊ से रामेश्वरम जा रही थी।

वहीं रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जिस कोच में आग लगी

वहीं रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जिस कोच में आग लगी, वह एक निजी कोच था। इस कोच को शुक्रवार के दिन नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। उन्होंने बताया कि यात्री इस कोच में अवैध रूप से गैस सिलेंडर ले जा रहे थे। गैस सिलेंडर की वजह से ही कोच में आग लगी। उन्होंने बताया कि इस निजी कोच के अलावा किसी अन्य डिब्बे में कोई नुकसान नहीं हुआ। इसके साथ ही रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here